Rati Agnihotri के बेटे Tanuj Virwani 'क्रिसमस 2023' पर करेंगे मंगेतर Tanya संग शादी: रिपोर्ट

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर तनुज विरवानी 25 दिसंबर 2023 को क्रिसमस के मौके पर अपनी मंगेतर तान्या जैकब संग शादी करेंगे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Rati Agnihotri के बेटे Tanuj Virwani 'क्रिसमस 2023' पर करेंगे मंगेतर Tanya संग शादी: रिपोर्ट

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा रति अग्निहोत्री और अनिल विरवानी के बेटे तनुज विरवानी (Tanuj Virwani) इस साल के अंत में अपनी गर्लफ्रेंड तान्या जैकब के साथ शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तनुज को 'इनसाइड एज', 'कोड एम', 'पॉइज़न' और ऐसे ही कई टीवी सीरियल्स में काम करने के लिए जाना जाता है। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो तनुज ने 17 नवंबर 2023 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड तान्या जैकब से सगाई की थी। अब, उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

25 दिसंबर को शादी करेंगे तनुज विरवानी

'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तनुज विरवानी और उनकी मंगेतर तान्या जैकब की शादी की शहनाइयां बजनी शुरू हो चुकी हैं। कपल के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया कि दोनों अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि उनकी शादी की तैयारियां उसी दिन से शुरू हो गई थीं, जिस दिन उनकी सगाई हुई थी। सूत्र ने कहा, “वे दोनों इस बड़े दिन के लिए वास्तव में उत्साहित हैं। उनकी सगाई के अगले दिन से ही शादी की तैयारियां और प्लानिंग शुरू हो गईं। दोनों परिवार भी उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।''

Tanuj and Tanya wedding

तनुज और तान्या क्रिसमस पर लोनावला में रचाएंगे शादी

रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में सगाई करने वाला यह कपल 25 दिसंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधेगा। शादी समारोह तान्या और तनुज के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में लोनावला के एक फार्म हाउस में होगा। सूत्र ने विशेष रूप से बताया कि वे दोनों अपने निजी जीवन को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं और इसलिए, उन्होंने एक इंटीमेट वेडिंग का विकल्प चुना है। 

सूत्र ने कहा, “शादी लोनावला में उनके अपने फार्म हाउस पर होगी। यह एक इंटीमेट वेडिंग होने जा रही है, क्योंकि वे अपने खास दिन पर अपने आसपास बहुत से लोगों को नहीं, केवल करीबी दोस्तों और परिवार को चाहते हैं। यह दिसंबर के अंत में होगा। दोनों फिलहाल केवल बड़े दिन की तैयारियों पर फोकस कर रहे हैं।''

Tanuj and Tanya wedding

तनुज और तान्या की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

तनुज और तान्या की शादी की थीम

इसी बातचीत में सूत्र ने बताया कि चूंकि तनुज और तान्या क्रिसमस 2023 पर शादी के बंधन में बंधेंगे, इसलिए उनकी शादी की थीम भी उसी के मुताबिक रखी गई है। पूरे इवेंट वेन्यू का माहौल व सजावट क्रिसमस पर आधारित होगी। हालिया सेलिब्रिटी शादियों की तुलना में थीम काफी यूनिक है। इस बारे में सोर्स ने कहा, “चूंकि दिसंबर के अंत में छुट्टियों का मौसम है, इसलिए उन्होंने क्रिसमस थीम चुनी है। सब कुछ क्रिसमस के रंगों और माहौल के अनुसार सजाया जाएगा।''

Tanuj and Tanya wedding

तनुज और तान्या की सगाई की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें तनुज और तान्या की प्री-वेडिंग सेरेमनीज की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.