Tanuj Virwani-Tanya ने शादी में पहना पिंक आउटफिट, बारात में 'जमाल कुडू' पर मां Rati ने किया डांस

25 दिसंबर 2023 को एक्टर तनुज विरवानी ने अपनी मंगेतर तान्या जैकब संग शादी रचाई, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Tanuj Virwani-Tanya ने शादी में पहना पिंक आउटफिट, बारात में 'जमाल कुडू' पर मां Rati ने किया डांस

गुजरे जमाने की अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे व एक्टर तनुज विरवानी (Tanuj Virwani) ने 25 दिसंबर 2023 को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच अपनी मंगेतर तान्या जैकब (Tanya Jacob) संग शादी रचाई। उनकी वेडिंग सेरेमनी मुंबई में उनके लोनावला फार्महाउस पर हुई, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। 

तनुज विरवानी और तान्या जैकब अपनी शादी में पिंक आउटफिट में आए नजर

तान्या जैकब और तनुज विरवानी का विवाह समारोह 25 दिसंबर 2023 की सुबह एक पूजा के साथ शुरू हुआ। अनुष्ठान के लिए तनुज को अपनी मां रति अग्निहोत्री के साथ भगवान गणेश की पूजा करते हुए देखा गया। वहीं दूसरी ओर पंडित उनके बगल में बैठकर मंत्रोच्चार करते सुनाई दे रहे थे। इसके बाद, दिन के उजाले में तनुज भव्य बारात के साथ वेडिंग वेन्यू पर गए। ढोल की थाप पर नाचने से लेकर अपनी बारात के साथ शानदार एंट्री करने तक, तान्या से मिलने पर तनुज की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

tanya-tanuj

tanya-tanuj wedding

tanya-tanuj wedding

शादी के लिए तनुज और तान्या पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए। अभिनेता ने चौड़ी बेल्ट और व्हाइट पैंट के साथ हैवी कढ़ाई वाला कुर्ता चुना था। दूसरी ओर, तान्या एक एम्बेलिश्ड लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और शीयर दुपट्टे के साथ पहना था। तान्या ने अपने लुक को व्हाइट कुंदन ज्वेलरी के साथ निखारा था, जिसमें एक चौड़ा मांग टीका, एक नेकपीस, मैचिंग झुमके, लाल चूड़ा और मोती के कलीरे शामिल थे।

इसके अलावा, सॉफ्ट रेड चीक्स, न्यूड लिपस्टिक, काजल लगी आंखें और बन हेयरडू ने तान्या के डी-डे के लुक को पूरा किया था। शादी के बाद इस कपल को बैट और बॉल के साथ पोज देते हुए भी देखा गया, जो देखने वाला मोमेंट था।

tanya-tanuj wedding

बेटे तनुज के साथ विंटेज कार में बारात लेकर पहुंचीं रति अग्निहोत्री, 'जमाल-कुडू' गाने पर किया डांस

दोस्तों द्वारा शेयर किए गए तनुज की बारात के एक वीडियो में उनकी मां रति अग्निहोत्री को उत्साह से नाचते हुए देखा जा सकता है। अनुभवी अभिनेत्री ने सिर पर दुपट्टे के साथ हल्के पिंक कलर की साड़ी चुनी थी। जब रति अपने बेटे तनुज के साथ विंटेज कार में बारात लेकर पहुंचीं, तो वह खुशी से झूम रही थीं। बाद में वह वायरल गाने 'जमाल कुडू' पर तनुज के साथ डांस करती नजर आईं।

tanya-tanuj wedding

tanya-tanuj wedding

तनुज और तान्या की सगाई की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

तान्या जैकब की ब्राइडल एंट्री

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में तान्या की ब्राइडल एंट्री दिखाई गई है, जो अपने तरीके से यूनिक थी। जब दूल्हा और दुल्हन मंडप की ओर जाते दिखे, तो उन्होंने 'तुमसे मिलके दिल का है जो हाल' गाने पर डांस किया था। तान्या अपनी एंट्री के दौरान दिल खोलकर डांस करती नजर आईं। यह वास्तव में एक शानदार पल था।

tanya-tanuj wedding

tanya-tanuj wedding

तनुज और तान्या की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

तान्या और तनुज का क्रिसमस-थीम रिंग सेरेमनी लुक

24 दिसंबर 2023 को तनुज और तान्या ने क्रिसमस बॉल थीम पर एक रिंग सेरेमनी की मेजबानी की। उसी के लिए तनुज ने ब्लैक कलर की बो टाई और मैचिंग कलर की पैंट के साथ एक व्हाइट सूट चुना था। दूसरी ओर, तान्या ब्लैक एंड व्हाइट कलर के गाउन में दिखाई दीं, जिसमें नेट स्लीव्स थीं। उन्होंने अपने लुक को ग्लैम मेकअप, खुले बालों और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। इवेंट की झलकियों में कपल को अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा गया।

tanya-tanuj wedding

tanya-tanuj wedding

tanya-tanuj wedding

तनुज विरवानी और उनकी मंगेतर तान्या जैकब के प्री-वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हम तनुज और तान्या को ढेर सारी बधाई देते हैं! तो आपको उनका वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.