करण बुलानी संग शादी के बंधन में बंधीं रिया कपूर, न्यूली मैरिड कपल की पहली फोटो आई सामने

अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोशल मीडिया पर कपल की शादी के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

करण बुलानी संग शादी के बंधन में बंधीं रिया कपूर, न्यूली मैरिड कपल की पहली फोटो आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी व फैशन डिजाइनर रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी (Karan Boolani) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 14 अगस्त 2021 को कपल ने अनिल कपूर के जुहू स्थित घर में सात फेरे लिए, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं, अब शादी के बाद रिया और करण की पहली तस्वीर सामने आ गई है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

rhea kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, प्रोड्यूसर रिया कपूर और करण बुलानी एक-दूसरे को करीब 13 सालों से डेट कर रहे हैं। करण डायरेक्टर और निर्माता हैं, जिन्होंने कई कमर्शियल ऐड्स बनाए हैं। इसके अलावा वो अपनी गर्लफ्रेंड रिया को फिल्म ‘आयशा’ और ‘वेक अप सिड’ में भी असिस्ट कर चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ प्यारा रिश्ता साझा करते हैं और अब दोनों शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं।

(ये भी पढ़ें: बुआ सबा ने सारा के बचपन की तस्वीर की शेयर, तो फैंस ने छोटी बहन इनाया से की तुलना)

kapoor family

आइए अब आपको वो तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, 14 अगस्त 2021 को शादी के बंधन में बंधने के बाद रिया कपूर अपने लविंग हसबैंड करण बुलानी के साथ अनिल कपूर के घर से विदा हुईं। इस खास मौके को वहां मौजूद पैपराजी ने अपने कैमरे से कैद कर लिया। मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपल का एक खूबसूरत फोटो कोलाज शेयर किया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि, रिया और करण एक कार में बैठे हुए हैं। इस दौरान करण ने गोल्डन कलर की शेरवानी के साथ लाल दुपट्टा लिया हुआ है और रिया भी रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में न्यूली मैरिड कपल के चेहरे पर शादी की थकावट साफ देखी जा सकती है।

(ये भी पढ़ें: लीजा हेडन की तीसरी बेटी की तस्वीरें आईं सामने, पति डिनो लालवानी ने बताया लाडली का नाम)

रिया कपूर और करण बुलानी की शादी बेहद ही गुपचुप अंदाज में संपन्न हुई है। कपल की शादी में अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, बोनी कपूर शामिल थे। वहीं, सेलिब्रिटी दोस्तों में मसाबा गुप्ता, डिजाइनर कुणाल रावल भी नजर आए थे। इस खास मौके पर अर्जुन ब्लू कलर के कुर्ते और व्हाइट पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे थे, लेकिन रिया की शादी में सारी लाइमलाइट दुल्हन की बहन सोनम कपूर ने लूट ली थी। सोनम कपूर ने अपनी बहन की शादी में अपने पति आनंद आहूजा के साथ ग्रैंड एंट्री ली। इस दौरान वह लाइट ब्लू कलर के अनारकली सूट में काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने हैवी मांग टीका व नेकपीस के साथ लाइट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

(ये भी पढ़ें: सिंगर श्रेय सिंघल की प्री-वेडिंग पार्टी में रणवीर-जान्हवी ने जमकर किया डांस, वायरल हुए वीडियोज)

रिया कपूर और करण बुलानी की शादी के बाद अनिल कपूर ने अपने घर पर मौजूद सभी पैपराजी का मुंह मीठा करवाया था। इस मौके पर दुल्हन के पिता यानी अनिल कपूर ने सभी से कहा कि, ‘दिल से दे रहे हैं, आशीर्वाद दो, ब्लैसिंग दो, आप लोगों की शुभकामनाएं, बहुत-बहुत धन्यवाद, जैसे सोनम (कपूर) को आपने विश किया, आज रिया (कपूर) को विश कीजिए, प्लीज।’

फिलहाल, हम भी रिया कपूर और करण बुलानी को उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको कपल की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.