भारत की रिचेस्ट फीमेल सिंगर: जानें Asha-Shreya से Neha Kakkar-Sunidhi तक की नेट वर्थ के बारे में

यहां हम आपको भारत की सबसे अमीर फीमेल सिंगर्स की नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

भारत की रिचेस्ट फीमेल सिंगर: जानें Asha-Shreya से Neha Kakkar-Sunidhi तक की नेट वर्थ के बारे में

भारतीय संगीत की दुनिया में एक से एक म्यूजिशियन और सिंगर्स हुए हैं, जिन्होंने एक से एक गाने बनाए और गाए हैं, जो सदाबहार हैं। हालांकि, सिंगर्स को पहले उतना भुगतान नहीं किया जाता था, जितना किसी एक बड़े एक्टर को, लेकिन यह दिवंगत दिग्गज गायिका लता मंगेशकर थीं, जिन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने अपनी बेहतरीन सिंगिंग से यह एहसास कराया कि संगीत किसी भी फिल्म की आत्मा होता है और फिल्म को हिट कराने की क्षमता रखता है। 

अब, भारत में गायकों की वर्तमान स्थिति 1950 और 1960 के दशक की तुलना में कहीं बेहतर है। एक गाने के लिए लाखों या करोड़ों की कमाई से लेकर, गायकों को स्टेज शो, इवेंट, कॉन्सर्ट, ब्रांड डील और बहुत कुछ के लिए भी बड़ी रकम मिलती है। यहां हम आपको भारत की सबसे अमीर गायिकाओं के बारे में बताने जा करने जा रहे हैं।

1. श्रेया घोषाल की नेट वर्थ

Shreya Ghoshal

श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर हैं, जिन्होंने कई शानदार गाने गाए हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो श्रेया एक गाने के लिए 25-27 लाख रुपए लेती हैं। श्रेया की कुल संपत्ति 185 करोड़ रुपए बताई जाती है।

2. सुनिधि चौहान की कुल संपत्ति

sunidhi

13 साल की उम्र में सुनिधि चौहान ने फिल्म 'शास्त्र' से एक गायिका के रूप में अपनी शुरुआत की थी, जो 1996 में रिलीज़ हुई थी। तब से, वह भारत में सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। वह एक गाने के लिए 12-16 लाख रुपए चार्ज करती हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपए है।

3. नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ

neha kakkar

नेहा कक्कड़ को इंडिया की 'पॉप क्वीन' माना जाता है, जिनके गाने हर पार्टी की जान होते हैं। वह भारत में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली गायिकाओं में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा एक गाने के लिए 10-15 लाख रुपए चार्ज करती हैं। उनकी कुल संपत्ति की बात करें, तो यह 2022 तक लगभग 37 करोड़ रुपए है।

4. आशा भोसले की कुल संपत्ति

asha bhosle

आशा भोसले दिग्गज गायिका हैं, जो कई दशकों से अपनी आवाज से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। उनके गीत आज भी संगीत प्रेमियों के लिए थेरेपी का काम करते हैं। कथित तौर पर प्रतिष्ठित गायिका की कुल संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपए है।

आशा भोसले ने 16 की उम्र में की थी पहली शादी, लेकिन दूसरी मैरिज ने कुछ ऐसे बदली जिंदगी, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. अलका याग्निक की कुल संपत्ति

alka yagnik

अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर अलका याग्निक को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। भजन गाने से लेकर फिल्मों में गाने तक, वह वास्तव में अब तक की सर्वश्रेष्ठ गायिकाओं में से एक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलका याग्निक की कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपए है।

6. पलक मुच्छल की कुल संपत्ति

palak muchchal

इस लिस्ट में पलक मुच्छल का नाम भी शामिल है, जिनकी आवाज शहद से भी मीठी है। वह एक गाना गाने के लिए 3 लाख रुपए लेती हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 8-9 करोड़ रुपए होने के अनुमान हैं। पलक की शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

7. तुलसी कुमार की कुल संपत्ति

tulsi kumar

'टी-सीरीज़' के संस्थापक गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार एक बेहतरीन गायिका हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक गाने के लिए 7-10 लाख रुपए लेती हैं। इसके अलावा, वह कई बिजनेस में भी शामिल हो गई हैं, जो उन्हें भारत की सबसे अमीर गायिका बनाती हैं। तुलसी कुमार की कुल संपत्ति लगभग 200 करोड़ रुपए है।

फिलहाल, इनमें से आपकी पसंदीदा सिंगर कौन हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.