रिद्धिमा कपूर ने पहना मनीष मल्होत्रा का मैटलिक सीक्विन कुर्ता सेट, 76,000 रुपए है कीमत ​​

एक्ट्रेस नीतू कपूर की की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी हाल ही में, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के एक मैटलिक सीक्विन कुर्ता सेट में नजर आईं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रिद्धिमा कपूर ने पहना मनीष मल्होत्रा का मैटलिक सीक्विन कुर्ता सेट, 76,000 रुपए है कीमत ​​

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटीज में से एक हैं। 41 साल की ज्वेलरी डिजाइनर रिद्धिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने परिवार की झलकियां पोस्ट करती रहती हैं। रिद्धिमा फिटनेस फ्रीक भी हैं और उनका सोशल मीडिया हैंडल उनके वर्कआउट व योग सेशन की तस्वीरों से भरा हुआ है।

riddhima kapoor sahni and neetu kapoor

यही नहीं, रिद्धिमा एक फैशनिस्टा भी हैं, जो अक्सर अपने फैशन चॉइसेस से सभी को हैरान करती हैं। उन्होंने कई फेमस डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है, जिससे हर कोई उनकी सुंदरता का कायल है। अपने भाई रणबीर कपूर की शादी में रिद्धिमा, अबू जानी-संदीप खोसला के बेज-गोल्ड लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें जरदोज़ी का काम हुआ था। उन्होंने अपने लुक को केप से पूरा किया था।

riddhima

(ये भी पढ़ें- सरगुन मेहता ने पति रवि दुबे संग अपनी प्रेग्नेंसी प्लानिंग पर की बात, कहा- 'मैं एक अलग जर्नी पर हूं')

5 जुलाई 2022 को रिद्धिमा ने अपने इंस्टा हैंडल पर लंदन से एक तस्वीर पोस्ट की, इसमें वह शाही नीले रंग के कुर्ता सेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और नो-मेकअप लुक चुना है। तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​​​को टैग किया और लिखा, "मिडनाइट स्पार्कल, @manishmalhotra05 की ड्रेस पहने हुए।"

Riddhima

रिद्धिमा के सुंदर थ्री-पीस कुर्ता सेट के चारों ओर एक ज्यामितीय पैटर्न और मैटलिक सीक्विन की कढ़ाई है। इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत 76,000 रुपए है और यह डिजाइनर की वेबसाइट पर पाउडर ब्लू कलर में उपलब्ध है।

riddhima

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी के लिए रिद्धिमा कपूर साहनी ने मनीष मल्होत्रा ​​​​के कलेक्शन से एक आइवरी-शिफॉन पोल्का डॉटेड साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा था। उन्होंंने इसे नेकपीस, सॉफ्ट मेकअप और स्ट्रेट बालों से निखारा था। हालांकि, रिद्धिमा की साड़ी की कीमत ने हमारे होश उड़ा दिए थे। डिजाइनर की आधिकारिक वेबसाइट पर साड़ी की कीमत 1,55,000 रुपए है।

riddhima

riddhiama

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह के जन्मदिन पर पति हर्ष ने दिया कीमती तोहफा, तो भावुक हुईं कॉमेडी क्वीन)

आलिया और रणबीर की पोस्ट वेडिंग पार्टी के लिए रिद्धिमा ने ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस पहनी थी। उनकी इस ड्रेस में थाई-हाई स्लिट थी। यह आउटफिट फैशन लेबल 'मार्चेसा' का था और इसकी कीमत 275 अमेरिकी डॉलर यानी 21,000 रुपए है।

riddhima kapoor sahni

riddhima kapoor sahni

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी से संग्राम की हो गई थी लड़ाई, फिर जो हुआ, खुद संग्राम ने किया खुलासा [Exclusive])

फिलहाल, आपको रिद्धिमा की लेटेस्ट ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.