By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) क्यूट एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस पर हर लुक काफी जचता है। वह चाहे वेस्टर्न ड्रेस पहनें या फिर ट्रेडिशनल, उन्होंने हर लुक को बहुत खूबसूरती के साथ अपनाया है। हाल ही में, वह अपने पति रितेश देशमुख के साथ एक फैशन शो पर पहुंचीं, जहां उनके लुक ने महफिल चुरा ली। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, रितेश की पत्नी जेनेलिया दो बच्चों की प्राउड मां हैं। उन्होंने अपने पहले बेबी रेयान देशमुख का 25 नवंबर 2014 को वेलकम किया था और अपने दूसरे बेटे रेयाल देशमुख को 1 जून 2016 को जन्म दिया था। दो बच्चों की मां होने के बावजूद उनका चार्म अभी भी बरकरार है और वह अक्सर अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती हैं।
(ये भी पढ़ें- क्या न्यासा देवगन बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू? मां काजोल ने अपनी विरासत को बढ़ाने पर दिया जवाब)
हाल ही में, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ‘मिजवान फैशन शो’ में पहुंचे। इस दौरान ब्लैक टक्सीडो में रितेश काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, जेनेलिया ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने स्काई ब्लू कलर की शिमरी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने एक स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पेयर किया था। अपने लुक को मिनिमल रखते हुए उन्होंने इयररिंग्स, हेयर बन और ग्लॉसी मेकअप के साथ खुद को निखारा था।
कोई शक नहीं है कि, जेनेलिया इस फैशन शो में काफी खूबसूरत लग रही थीं। थोड़ी रिसर्च करने के बाद हमें जेनेलिया की इस साड़ी की कीमत के बारे में पता चला, जिसने हमें हैरान कर दिया। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से इस सीक्विन साड़ी की कीमत 2,25,000 रुपए है।
जेनेलिया और रितेश बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों अपनी केमिस्ट्री से कई कपल्स को प्रेरित करते हैं। सोशल मीडिया पर उनका रोमांटिक बॉन्ड सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है। उदाहरण के लिए, 5 अगस्त 2021 को जेनेलिया के बर्थडे पर रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया था। इसमें कपल के कई हसीन पलों को दर्शाया गया था। वीडियो में दोनों खूब मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके साथ रितेश ने कैप्शन में लिखा था, “भगवान मेरे से जरूर प्यार करता होगा। हर सुबह उठकर तुम्हारा चेहरा देखने से बड़ा कोई एहसास नहीं है। 20 साल साथ रहने के बाद भी ऐसा लग रहा है, जैसे अभी कल की ही बात है। अच्छे साथी बनने के लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक हो बाइको !!! आप दिन प्रतिदिन जवान दिख रही हैं... मेरे बारे में ऐसा नहीं कह सकते... जल्द ही लोग कहेंगे कि, जेनेलिया के साथ ये अंकल कौन है।”
(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में आईं नजर, 1.72 लाख रुपए के बैग ने खींचा ध्यान)
फिलहाल, आपको जेनेलिया का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।