प्रेग्नेंट Rochelle Rao ने अवॉर्ड शो को होस्ट करते हुए छिपाया 5 महीने का बेबी बंप, दिखीं खूबसूरत

प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशेल राव ने 3 घंटे लंबे अवॉर्ड शो की मेजबानी के बाद अपना एक शानदार वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने यह भी दिखाया कि खूबसूरत दिखने के साथ-साथ अपने बेबी बंप को कैसे छिपाया जाए।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रेग्नेंट Rochelle Rao ने अवॉर्ड शो को होस्ट करते हुए छिपाया 5 महीने का बेबी बंप, दिखीं खूबसूरत

'द कपिल शर्मा शो' फेम रोशेल राव (Rochelle Rao) और उनके पति कीथ सिकेरा पैरेंटहुड क्लब में शामिल होने के लिए दिन गिन रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की थी और चेन्नई के उसी समुद्र तट पर अपने मैटरनिटी शूट की झलकियां साझा की थीं, जहां उन्होंने 5 साल पहले शादी रचाई थी। अपनी प्रेग्नेंसी के 5वें महीने में होने के बावजूद भी रोशेल काम कर रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी डिलीवरी के बाद लंबा ब्रेक न लेने की इच्छा भी जाहिर की थी। अब, उन्होंने अपने लेटेस्ट शूट का एक वीडियो साझा किया है।

रोशेल राव ने अपनी प्रेग्नेंसी के 5वें महीने में 3 घंटे लंबे अवॉर्ड सेरेमनी को किया होस्ट

25 अगस्त 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर रोशेल राव ने एक खूबसूरत वीडियो साझा किया। वीडियो की शुरुआत उलटी गिनती के साथ हुई, जिसमें लिखा था, "5 महीने का बेबी बंप छिपाना।" इसके बाद, हम एक अवॉर्ड शो में शामिल रोशेल राव के लुक को देख सकते हैं।

Rochelle Rao

प्लंजिंग नेकलाइन और पतली स्ट्रेप्स वाले ग्रीन कलर के लॉन्ग गाउन में रोशेल राव बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को हल्के मेकअप के साथ पूरा किया था, जिसमें हाईलाइटेड चीक्स, न्यूड लिपस्टिक, ग्रीन आईशैडो, विंग्ड आईज और एक टॉप-नॉच पोनीटेल शामिल थी।

Rochelle Rao

होने वाली मां रोशेल राव ने बताया- '5 महीने के बेबी बंप को कैसे छिपाएं'

इसे शेयर करते हुए रोशेल ने कैप्शन लिखा और 3 घंटे के अवॉर्ड शो को होस्ट करने का अपना अनुभव शेयर किया। हालांकि, अभिनेत्री ने गर्भवती होने के दौरान होस्ट की चुनौतियों को स्वीकार किया, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार एक अवॉर्ड शो को होस्ट करना शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन था। हालांकि, ऐसा करने पर उन्हें खुद पर गर्व है और उन्होंने शो के दौरान उन्हें शानदार दिखाने के लिए अपने स्टाइलिस्ट को धन्यवाद दिया। 

Rochelle Rao

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

रोशेल ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया, जिसे इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "यह वह क्षण था, जिसके लिए मुझे वास्तव में खुद पर गर्व है, 5 महीने की गर्भवती होने पर 3 घंटे के अवॉर्ड शो की मेजबानी की। मुझे पसंद आया कि मैं कैसी दिख रही थी @sharaddhamnaskar को धन्यवाद, लेकिन शो के बाद बहुत थक गई थी, यह प्रेग्नेंसी की वास्तविकता के उन समयों में से एक था, जब इसने मुझे हिट किया! अभी भी मैं, मैं हूं, लेकिन किसी नए व्यक्ति में बदल रही हूं...#बच्चे के लिए तैयार हो रही हूं।"

Rochelle Rao

जब कीथ सिकेरा और रोशेल राव ने की अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

2 अगस्त 2023 को कीथ सिकेरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी रोशेल राव के साथ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में रोशेल ने पिंक कलर की बिकिनी पहनी हुई थी और वह अपने फुल ग्रो बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। दूसरी ओर, कीथ पिंक शर्ट में उनको मैच कर रहे थे। समुद्र तट के किनारे शूटिंग का आनंद लेते हुए यह कपल प्यार में पागल लग रहा था। 

Rochelle Rao

उन्होंने एक पिक्चर नोट भी साझा किया था, जिसमें लिखा था, "हां, आपने सही अनुमान लगाया, हम उम्मीद कर रहे हैं। दो छोटे हाथ, दो छोटे पैर, एक बेटी या बेटा, जिससे मिलने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते। हम इस अविश्वसनीय उपहार के लिए यीशु के आभारी हैं।" 

Rochelle Rao

जब 'मॉम-टू-बी' Rochelle Rao ने अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट पर की थी बात, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें रोशेल की खूबसूरत प्रेग्नेंसी डायरी बहुत पसंद है। तो एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.