रोहित शर्मा का आलीशान घरः फाइव स्टार होटल जैसा है बेडरूम, देखें अंदर की तस्वीरें

इस आर्टिकल में हम आपको रोहित शर्मा के घर की सैर कराएंगे और उनके घर से जुड़ी हर बातों को आपके सामने रखेंगे।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रोहित शर्मा का आलीशान घरः फाइव स्टार होटल जैसा है बेडरूम, देखें अंदर की तस्वीरें

किसी भी शख्स के लिए घर खरीदना किसी सपने के सच होने जैसा होता है। हर इंसान की चाहत होती है कि उसका घर आलीशान हो और उसमें वह सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हों, जिससे उसकी ज़िंदगी आरामदायक गुजरे। कई बड़े सेलेब्रिटीज के घरों के नाम फेमस हैं, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन का ‘जलसा’ व शाहरुख खान का ‘मन्नत’ मशहूर है। भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का घर भी बेहद शानदार है। रोहित ने रीतिका सजदेह (Ritika Sajdeh) संग शादी करने से पहले ही घर ले लिया था। ऐसा भी कहा जाता है कि रोहित और रीतिका ने साथ मिलकर अपने घर का कोना-कोना प्लान किया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी बातें इंटीरियर डिजाइनर के सामने रखी थीं। तो आइए आपको रोहित शर्मा के घर के अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।

Rohit Sharma House

मुंबई में है रोहित का आशियाना

सपनों की नगरी व देश की आर्थिक राजधानी 'मुम्बई' से ताल्लुक रखने वाले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा का घर मुंबई में ही है। यहीं पर उनका बचपन गुजरा था। यहीं पर उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई हुई थी और यहीं पर उनका राब्ता क्रिकेट से हुआ था। बात अग़र रोहित और मुंबई की करने लगे, तो शायद बातें क़भी खत्म ही न हों। तो, आपको आगे की जानकारी देते हैं। रोहित का नया आशियाना यहां के वर्ली एरिया में है, जो कि आहूजा टॉवर के 29वें फ्लोर पर स्थित है। इस बिल्डिंग में क्लब हाउस और एंटरटेनमेंट एरिया है, साथ ही यहां योगा रूम, स्पा सेंटर, मिनी थिएटर की सुविधा भी है। इस बिल्डिंग में रह रहे हाई-प्रोफाइल लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यहां बिजनेस एरिया भी दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा के घर की कीमत करीब 30 करोड़ रूपए है।

(ये भी पढ़ें: हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का लग्जरियस घर: दोनों भाई के बेडरूम हैं बेहद शानदार)

Rohit Sharma House

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने यह घर साल 2015 में खरीदा था। रोहित इससे पहले बोरीवली में रहते थे। रीतिका सजदेह संग इंगेजमेंट के बाद रोहित ने इस घर को खरीदने का फैसला किया था और शादी के बाद ही रोहित अपनी पत्नी संग यहां पर शिफ़्ट हो गए थे। रोहित शर्मा और रीतिका सजदेह का यह आलीशान आशियाना 5700 स्क्वॉयर फ़ीट में फैला हुआ है। इस 4-बीएचके फ़्लैट में वह सारी सुविधाएं मौजूद हैं, जो एक घर के लिए जरूरी होती हैं।

Rohit Sharma House

सिंगापुर के डिजाइनर ने किया है रोहित शर्मा के घर का डिजाइन 

क्रिकेटर रोहित शर्मा का घर सिंगापुर की मशहूर इंटीरियर डिजाइनर कंपनी पालमर एण्ड टर्नर आर्किटेक्ट्स ने तैयार किया है। इस घर की फिनिशिंग इतनी शानदार है कि कोई भी इस पर सवाल नहीं खड़ा कर सकता। रोहित और रीतिका ने अपने घर के हर कोने को अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन करवाया है। 

Rohit Sharma House

अंदर से ऐसा दिखता है रोहित शर्मा का घर 

भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज रोहित शर्मा के घर के अंदर का लिविंग रूम एरिया करीब 750 स्क्वॉयर फ़ीट है। लिविंग रूम बेहद शानदार है, साथ ही एक घर की खूबसूरती में जो चार चांद लगाती है और जहां हम बैठकर या खड़े होकर सुकून महसूस करते हैं, उस बालकनी में वॉल के लिए ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। रोहित के घर की बालकनी से 270 डिग्री व्यू मिलता है। बालकनी से बांद्रा-वर्ली सी लिंक भी नजर आता है।

(ये भी पढ़ें: इस आलीशान घर में रहती है सचिन तेंदुलकर की फैमिली, अंदर की तस्वीरें देख मन हो जाएगा खुश)

Rohit Sharma's House

Rohit Sharma's House

Rohit Sharma's House

Rohit Sharma's House

Rohit Sharma House

Rohit Sharma House

Rohit Sharma House

फाइव स्टार होटल जैसा है रोहित शर्मा का बेडरूम 

रीतिका सजदेह से शादी के बाद दिसम्बर 2015 में रोहित शर्मा वर्ली स्थित अपने इस घर में शिफ्ट हुए थे। इस घर को दोनों ने अपनी सगाई के बाद ही खरीद लिया था। इसका मास्टर बेडरूम किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। ये करीब 590 स्क्वेयर फीट में बना है, और बेडरूम से ही सिटी-व्यू भी मिलता है। रोहित ने अपने मास्टर बेडरूम के मास्टर बाथरूम में इम्पोर्टेड मार्बल का इस्तेमाल करवाया है, यहां मार्बल और वुडवर्क का कॉम्बिनेशन है।

(ये भी पढ़ें- 7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज)

Rohit Sharma's House

Rohit Sharma's House

Rohit Sharma's House

Rohit Sharma House

Rohit Sharma House

रोहित शर्मा का बाथरूम और किचन है शानदार 

रोहित शर्मा ने अपने घर में शानदार बाथरूम और किचन बनवा रखा है। किचन पूरी तरह से मॉड्यूलर है। एक किचन में जिन जरूरी मशीनों व उपकरणों को होना चाहिए, वह सारी वस्तुएं मौजूद हैं। डाइनिंग एरिया किचन के पास है, लेकिन इसे लिविंग रूम से दूर रखा गया है। वहीं, बाथरूम भी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

Rohit Sharma House

Rohit Sharma's House

Rohit Sharma's House

तो, ये था क्रिकेटर रोहित शर्मा का घर। आपको इस स्टार बल्लेबाज के घर का सफर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं और यदि कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Architectural Digest, Rohit,Ritika)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.