Rubina Dilaik ने बेबीमून शूट के लिए एयरपोर्ट रनवे पर दिया पोज, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

प्रेग्नेंट टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक लॉस एंजेलिस में अपना बेबीमून एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Rubina Dilaik ने बेबीमून शूट के लिए एयरपोर्ट रनवे पर दिया पोज, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला तब से सातवें आसमान पर हैं, जब से उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। बता दें कि रुबीना और अभिनव ने 21 जून 2018 को सात फेरे लिए थे। पांच साल की मैरिड लाइफ के बाद 16 सितंबर 2023 को उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके फैंस को खुश कर दिया है। मौजूदा समय में होने वाली मां लॉस एंजेलिस में पति अभिनव के साथ अपने बेबीमून को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, रुबीना ने अपने बेबीमून की पहली झलक शेयर की है।

रुबीना दिलैक ने अपने बेबीमून से मनमोहक झलकियां कीं शेयर

18 सितंबर 2023 को रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लॉस एंजेलिस से अपने बेबीमून की झलकियों की एक सीरीज शेयर की। तस्वीरों में रुबीना को एयरपोर्ट के रनवे पर खुशी से पोज देते देखा जा सकता है। ग्रीन कलर की प्रिंटेड रैप-अराउंड ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके आउटफिट में नेकलाइन पर थाई-हाई स्लिट और कॉलर डिटेल थी। तस्वीरें शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, "बेबीमून ऑन मामाकाडो।"

rubina dilaik

रुबीना का प्रेग्नेंसी ग्लो बेमिसाल था, क्योंकि उन्होंने अपने लुक को पर्ल इयररिंग्स, डेवी मेकअप, क्लॉसी सनग्लासेस, क्रॉक्स और एक टॉप बन के साथ पूरा किया था। एक तस्वीर में होने वाली मां को एक सुंदर बैकग्राउंड के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनके एक्सप्रेशंस इतने प्यारे थे कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

rubina dilaik

rubina dilaik

जब रुबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में की बात

इससे पहले, 17 सितंबर 2023 को रुबीना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था और अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बताया था। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वह और उनके पति अभिनव अपने जीवन के नए चरण को लेकर उत्साहित हैं और वे नई चीजों का अनुभव कर रहे हैं। अपनी प्रेग्नेंसी को 'खुशी का पल' बताते हुए रुबीना ने कहा था कि जहां वह मदरहुड को अपनाने से घबरा रही हैं, वहीं इसके विपरीत अभिनव इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस बारे में भी बात की थी कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। 

rubina

उनके शब्दों में, "यह हमारे जीवन की स्पेशल न्यूज है। हम अपने जीवन के इस नए अध्याय के साथ आगे बढ़ रहे हैं। माता-पिता के रूप में हम इस जर्नी पर निकल रहे हैं। हम नई चीजों को एक्सप्लोर रहे हैं और यह एक खुशी का क्षण है। मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं, यह मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित व घबराई हई हूं कि यह नया अध्याय कैसे सामने आता है और पूरी यात्रा कैसी होने वाली है।"

जब रुबीना और अभिनव ने की थी अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा

16 सितंबर 2023 को रुबीना ने अपने पति के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। लवबर्ड्स ने अपने संबंधित इंस्टा हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट में कुछ तस्वीरों के गुड न्यूज शेयर की थी। तस्वीरों में रुबीना और अभिनव को क्रूज पर एक साथ पोज देते देखा जा सकता है।

rubina dilaik

इसके अलावा, रुबीना ऑल ब्लैक ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने एक स्ट्राइप्ड कार्डिगन के साथ जोड़ा था। दूसरी ओर, अभिनव जींस के साथ व्हाइट हुडी में काफी जच रहे थे। तस्वीरों के साथ रुबीना ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा था। इसे पढ़ने व पूरी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें रुबीना की बेबीमून तस्वीरें बेहद पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.