सब्यसाची की इस दुल्हन ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक लहंगे के साथ पहने अनोखे कलीरे

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने अपनी शादी में खूबसूरत पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहनकर हमारा दिल जीत लिया है। आइए आपको दिखाते हैं उनका वेडिंग लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सब्यसाची की इस दुल्हन ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक लहंगे के साथ पहने अनोखे कलीरे

हर लड़की के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है, वो अपने हर सपने को इस दिन पूरा करना चाहती है। चाहे वो उसकी वेडिंग ड्रेस हो या ज्वेलरी। हर दुल्हन को अपना गेटअप एकदम परफेक्ट चाहिए। अधिकांश दुल्हनें फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की ब्राइड बनना पसंद करती हैं। यहां हम एक ऐसी ही ब्राइड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी के दिन सब्यसाची के कलेक्शन से ही यूनिक लहंगा चुना था।

sabyaachi bride

(ये भी पढ़ें- फैशन स्टाइलिस्ट दुल्हन ने निकाह में पहना सिल्वर ह्यूड ड्रेस, मिनिमल ज्वेलरी में लगीं अप्सरा)

शादी के लिए दुल्हन ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से एक पेस्टल गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। उनके लहंगे में खूबसूरत फ्लोरल थ्रेडवर्क किया गया था। उनके आउटफिट में स्कर्ट और शीर दुपट्टे के साथ नेकलाइन चोली थी। उनके लहंगे की स्कर्ट में कमर पर बंगाल टाइगर का ट्रेडमार्क लोगो भी था, जो इसे और अट्रैक्टिव बना रहा था।

sabyasachi bride

(ये भी पढ़ें- पंजाबी ​​दुल्हन ने अपनी शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का पीला लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी ने बढ़ाई शोभा)

दुल्हन ने अपने लुक को मिंट-ब्लू स्टोन्स वाले हैवी नेकपीस के साथ एक्सेसराइज किया था, जिसमें मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका भी था। उन्होंने अपने लुक को हैवी लैशेज, सॉफ्ट स्मोकी आईज और पिंक लिपस्टिक से कंप्लीट किया था।

sabyaachi bride

दुल्हन ने पहने थे अनोखे कलीरे

दुल्हन का ओवर ऑल लुक बेहद शानदार था। हालांकि, उनके लुक का सबसे बड़ा आकर्षण उनके कलीरे थे। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, कलीरा दुल्हन के लुक में सबसे शुभ आभूषणों में से एक है। यह इस बात का प्रतीक है कि, नई दुल्हन अपने साथ नए परिवार में खुशियां ला रही है। दुल्हन ने ज्वेलरी लेबल 'राब्ता बाय राहुल' से कस्टमाइज्ड कलीरे चुने थे। उनके सुनहरे और सफेद कलीरे में जोड़े का नाम, शादी की तारीख और उनकी तस्वीर थी।

sabyaachi bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना मोर मोटिफ्स वाला पेस्टल लहंगा, लैवेंडर कलर के कलीरों ने खींचा ध्यान)

फिलहाल, हमें तो इस दुल्हन का लुक बेहद पसंद आया। वैसे आपको इनके कलीरे कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.