सब्यसाची की इस दुल्हन ने लाल के बजाय पहना व्हाइट कलर का यूनिक लहंगा, शुरू किया नया ट्रेंड

आज हम आपको सब्यसाची की एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शाही शादी में रेड की जगह व्हाइट कलर का यूनिक लहंगा पहना था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सब्यसाची की इस दुल्हन ने लाल के बजाय पहना व्हाइट कलर का यूनिक लहंगा, शुरू किया नया ट्रेंड

भारत में शादियां हमेशा एक बड़े त्योहार के रूप में सेलिब्रेट की जाती हैं। इस बड़े दिन के लिए दूल्हा और दुल्हन की फैमिलीज काफी एक्साइटेड होती हैं, लेकिन एक दुल्हन के लिए अपनी जिंदगी के स्पेशल डे पर बहुत स्ट्रेस होता है। ये स्ट्रेस उनकी जिंदगी की शुरुआत करने से लेकर उनके वेडिंग आउटफिट तक के बारे में होता है। अब हो भी क्यों ना, एक लड़की बचपन से ही अपनी शादी का सपना देखती है। यहां तक कि, वो अपनी शादी के कई साल पहले से ही सोच लेती है कि उसे अपनी शादी में कौन सा लहंगा पहनना है।

एक वक्त था, जब दुल्हन की ज्वैलरी से लेकर उनके लहंगे तक के बारे में उनकी फैमिली सोचती थी और उस दौरान दुल्हन या तो रेड या फिर पिंक लहंगे में नजर आती थी, क्योंकि ये दुल्हन का कलर कहा जाता था। हालांकि, वक्त के साथ-साथ ट्रेंड बदलता गया और आज के समय में दुल्हनें बिना किसी झिझक के अपने पसंद के कलर का लहंगा पहनना पसंद करती हैं। आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शाही शादी में रेड की जगह व्हाइट कलर का लहंगा पहना।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी प्लेन गोल्डन साड़ी, ज्वैलरी ने लगाया चार-चांद)

मिलिए सब्यसाची की ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ दुल्हन ईशा (Isha) से, जो मुंबई की रहने वाली हैं। ईशा ने हाल ही में, ‘संजय लीला भंसाली’ की फिल्मों में दिखाई गई रॉयल वेडिंग की तरह वेडिंग मेन्यू में अपने सपनों के राजकुमार जनिल के साथ शादी की। लेकिन हमारी नजर ईशा की शाही शादी के मेन्यू पर नहीं, बल्कि उनके यूनिक लहंगे पर पड़ी, जिसे ब्राइड ने अपनी शादी के लिए चुना था।

ईशा ने अपनी शादी के लिए सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया हुआ व्हाइट लहंगा पहना था। वैसे तो, दुल्हन के लहंगे में मल्टी कलर्ड की कढ़ाई थी, लेकिन व्हाइट कलर के लहंगे में ब्लू कलर की एंब्रॉयडरी ने इसे यूनिक लुक दिया है। दुल्हन के लहंगे में मधुबनी पेंटिंग्स के पैटर्न बने हुए हैं, वहीं लहंगे के बॉर्डर में बना क्रिम्सन और ह्यूड एटायर एक शाही लुक दे रहा है। व्हाइट लहंगे के साथ ईशा ने ब्लू कलर की डीप कढ़ाई के साथ चोली पहन रखी थी, जिसके साथ क्रिम्सन और ह्यूड से लैस वाले बॉर्डर का दुपट्टा ले रखा था। अपने शाही लुक को कंप्लीट करने के लिए ईशा ने जोधा-अकबर स्टाइल वाली जड़ाऊ नेकपीस, मांग टीका, मैचिंग ईयरिंग्स और हाफ रिंग नथ पेयर किया था।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की ये प्लस साइज दुल्हन लोगों को दे रहीं फैशन इंस्पिरेशन, मिनिमल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत)

वहीं, ईशा के सपनों के राजकुमार ने अपनी ग्रैंड वेडिंग के मौके पर ऑफ व्हाइट बंधगला शेरवानी पहन रखी थी, जिसे सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया गया था। इस ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ उन्होंने कंठधार पेयर किया था।

'बॉलीवुड शादीज' के साथ बातचीत में ईशा ने अपनी शादी में अपने यूनिक लहंगे के चुनाव के बारे में विस्तार से बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा से सब्यसाची की दुल्हन बनना चाहती थी। हालांकि, मुझे रेड कलर का लहंगा नहीं पहनना था। मैं चाहती थी कि मैं अपनी शादी में ऐसा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनूं, जो आकर्षक और एलिगेंट लगे। मैं अपनी शादी में कुछ नया चाहती थी। यहां तक कि, मैं एक ऐसी फैमिली से ताल्लुक रखती हूं, जहां पेस्टल कलर एक चीज है। मैं पेस्टल, बेज और लाइटर टोन को पसंद करती हूं। मैं व्यक्तिगत रूप में चमकीले रंग नहीं पहनना पसंद करती हूं।’

इसके अलावा ईशा ने बताया था कि, जब उनके पेरेंट्स ने उन्हें सब्यसाची के लहंगे में देखा, तो वो काफी इमोशनल हो गए थे। दुल्हन ने कहा था, ‘मैंने मुंबई के स्टोर में अपने मनपसंद का लहंगा देखा, लेकिन मुझे नहीं मिला। जब मैं सब्यसाची के स्टोर में गई, और वहां जब मैंने लहंगा ट्राई किया, तो मेरे पेरेंट्स मुझे देखते ही इमोशनल हो गए। तब मुझे पता चला कि मैंने अपनी शादी के लिए परफेक्ट लहंगा चुना है, ये एक इमोशनल मोमेंट था और वैसे भी मैं खुद को सब्यसाची की दुल्हन के रूप में देखती हूं।’ आज के समय में दुल्हनें रेड कलर के इतर अपने लहंगे का चुनाव कर रही हैं, इस पर अपनी राय रखते हुए ईशा ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि, मैं एक ऐसे समय में हूं, जहां दुल्हन काफी व्यक्तिवादी हैं और अपने फैसले खुद लेना जानती हैं।’

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने रानी पिंक लहंगे के साथ कैरी किया था यूनिक दुपट्टा, लुक बना देगा दीवाना)

फिलहाल, एक दुल्हन के लिए अपनी शादी में परफेक्ट लहंगा पहनना उसका एक सपना होता है, जिसके पूरे होने पर वो काफी एक्साइटेड होती हैं। वैसे, आपको सब्यसाची की इस दुल्हन का यूनिक व्हाइट लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Bride of Sabyasachi, the crimcon circle)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.