By Vidushi Gupta Last Updated:
जिस मोमेंट में एक लड़की को ये पता चलता है कि उसको शादी के बाद अपने पेरेंट्स का घर छोड़ना होगा, उस वक्त उसका दिल काफी टूट जाता है। लेकिन जो चीजें एक होने वाली दुल्हन को खुश करती हैं, वो शादी व उससे जुड़ी रस्में होती हैं और उस दौरान एक्सपीरियंस किया गया हर एक मोमेंट जिंदगी भर के लिए एक ब्यूटीफुल मेमोरी क्रिएट कर देता है। वेडिंग फंक्शन के लिए तैयार होने से लेकर प्रिंसेस की तरह ट्रीट किये जाने तक, शादी का दिन एक लड़की के लिए काफी खुशियों से भरा होता है।
हालांकि, अगर आप प्लस साइज़ लड़कियों में से एक हैं, तो कई लोग आपको अपनी शादी के दिन पहने जाने वाले आउटफिट को लेकर तरह-तरह की सलाह देने लगते हैं। एक प्लस साइज़ दुल्हन के लिए हमारे समाज की काफी रूढ़िवादी सोच होती है। इस मॉडर्न जमाने में हमेशा उन्हें रियल रहने और खुद से प्यार करने की बातें कही जाती हैं, लेकिन ब्राइडल वर्ल्ड में हकीकत में इन सब बातों को फॉलो नहीं किया जाता है। साथ ही, प्लस साइज़ दुल्हन को हमेशा वजन घटाने की भी सलाह दी जाती जाती है। लेकिन हमारी ब्राइड ऑफ़ द वीक इन सब बातों को साइड में रखते हुए लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन बन गयी हैं।
(ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिश्चियन शादी की रस्में: प्री से पोस्ट वेडिंग तक इतने इंट्रेस्टिंग होते हैं रीति-रिवाज)
मिलिए हमारी ब्राइड ऑफ द वीक सलजीना से, जिन्होंने एक सपनों जैसे वेडिंग सेटअप में अपने राजकुमार रोहिल से शादी रचाई है। प्लस साइज़ ब्राइड को हमेशा डार्क कलर के आउटफिट पहनने की नसीहत दी जाती है, लेकिन सलजीना ने एक पेस्टल कलर का प्यारा आउटफिट पहना हुआ है। जी हां, सलजीना ने अपनी शादी के दिन फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन का पेस्टल पिंक लहंगा पहना, जिस पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी की गयी है। उनके लहंगा स्कर्ट में ब्यूटीफुल टैजल्स अटैच किये हुए थे।
दुल्हन ने अपने लुक को एक मांग टीका और ब्यूटीफुल नेकपीस से एक्सेसराइज किया था। उन्होंने अपना लुक कंप्लीट करने के लिए बालों को खुला छोड़ रखा था। वहीं, दूसरी तरफ दूल्हे ने बेज कलर की शेरवानी के साथ ग्रीन कलर की माला पहनी हुई थी। साथ ही, जयमाला में पिंक और व्हाइट गुलाब का स्टाइल उनके लुक्स में काफी एलीगेंस जोड़ रहा था।
(ये भी पढ़ें: सब्यसाची मुखर्जी की इस दुल्हन ने पिंक लहंगे के साथ पहना था मैरून चूड़ा, लग रही थी बेहद खूबसूरत)
ये पहली बार नहीं है, जब एक प्लस साइज़ ब्राइड ने हमारा दिल चुराया हो। इससे पहले, एक मुंबई की मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट शोभना बिस्वास ने अपनी शादी में मैरून कलर का हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना था और लोगों के होश उड़ा दिए थे। एक अन्य दुल्हन ने अपनी शादी में ग्रीन कलर का लहंगा पहना था और इसे पहनकर वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
फिलहाल, सब्यसाची की इस प्लस साइज़ ब्राइड का लहंगा लोगों को फैशन इंस्पिरेशन दे रहा है। तो आपको ये ब्राइडल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।