भोजपुरी एक्ट्रेस सहर आफशा ने रचाई शादी, मेहंदी से निकाह तक की तस्वीरें आईं सामने

हाल ही में, भोजपुरी इंडस्ट्री की पूर्व एक्ट्रेस सहर आफशा ने शादी कर ली है, जिसकी कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

भोजपुरी एक्ट्रेस सहर आफशा ने रचाई शादी, मेहंदी से निकाह तक की तस्वीरें आईं सामने

भोजपुरी एक्ट्रेस सहर आफशा (Sahar Afsha) उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने कुछ महीनों पहले ही धर्म के लिए इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। इस फैसले से सहर ने अपने फैंस को हैरान कर दिया था और अब उन्होंने एक और बड़ा फैसला लिया है। जी हां, सहर ने शादी रचा ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

सहर

दरअसल, सहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मेहंदी से लेकर शादी तक की सभी तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी मेहंदी में सहर ने पिंक एंड ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Sahar Afsha

Sahar Afsha

Sahar Afsha

Sahar Afsha

वहीं, अपने निकाह में उन्होंने गोल्डन शरारा सूट पहना हुआ था, जिसे उन्होंने रेड एंड गोल्डन ज्वेलरी से पेयर किया हुआ था। शादी के जोड़े में सहर किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनके दूल्हे अरीज शेख की बात करें, तो उन्होंने भी अपनी दुल्हन को मैच करते हुए गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी।

Sahar Afsha

Sahar Afsha

Sahar Afsha

Sahar Afsha

Sahar Afsha

Sahar Afsha

Sahar Afsha

बता दें कि सहर ने अपनी शादी में केवल कुछ खास दोस्तों और परिवार वालों को ही न्योता दिया था। सहर की शादी में बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस सना खान भी नजर आई थीं। सहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सना खान के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सना ऑरेंज सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

बता दें कि सहर ने साल 2020 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' से खेसारी लाल यादव के साथ डेब्यू किया था, जो उनकी सबसे हिट फिल्म रही थी। इसके बाद वह पवन सिंह के साथ भी कई फिल्मों में नजर आई थीं। अपने ग्लैमरस अंदाज से सहर ने खूब लाइमलाइम बटोरी थीं। हालांकि, अपने धर्म के लिए उन्होंने अब इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। 

Sahar Afsha

खैर, हम भी सहर को उनकी शादी के ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको सहर और अरीज शेख की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.