दिलीप कुमार के निधन के बाद ये थे सायरा बानो के पहले शब्द, कहा- 'जिंदगी जीने की वजह छीन ली'

एक्ट्रेस सायरा बानो की पति दिलीप कुमार के निधन की खबर मिलने के बाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

दिलीप कुमार के निधन के बाद ये थे सायरा बानो के पहले शब्द, कहा- 'जिंदगी जीने की वजह छीन ली'

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने आज यानी 07 जुलाई 2021 को 98 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी वाइफ सायरा बानो (Saira Banu), जो हमेशा एक्टर के साथ उनका सपोर्ट बनकर खड़ी रहीं, वो उनके निधन के बाद से टूट गई हैं। एक्टर के देहांत के बाद सायरा बानो का पहला स्टेटमेंट सामने आया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

dilip kumar

पहले आप ये जान लीजिए कि, 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में साल 1944 में आई फिल्म 'ज्वार भाटा' से डेब्यू किया था। इसके बाद दिलीप कुमार ने  'मुगल-ए-आजम', 'देवदास', 'नया दौर', 'राम और श्याम', ‘कर्मा’ और ‘क्रांति’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। आखिरी बार साल 1998 में एक्टर को फिल्म 'किला' में देखा गया था।

(ये भी पढ़ें: जब माधुरी दीक्षित की शादी में पत्नी सायरा बानो संग पहुंचे थे दिलीप कुमार, कपल को दिया था आशीर्वाद)

dilip kumar

एक्टर एक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस वजह से उन्हें 29 जून 2021 को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन 07 जुलाई 2021 को एक्टर ने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में दम तोड़ दिया।

dilip kumar

अब आपको बताते हैं सायरा बानो के स्टेटमेंट के बारे में। दरअसल, डॉक्टर पारकर जिन्होंने आज दिलीप कुमार के निधन की जानकारी दी, उन्होंने ‘पीपिंग मून’ को सायरा बानो के स्टेटमेंट के बारे में बताया है। डॉक्टर के मुताबिक, सायरा ने अपने पति के निधन की जानकारी मिलने के बाद कहा था, “भगवान ने मुझसे मेरी जिंदगी जीने की वजह छीन ली। साहब के बिना, मैं किसी भी चीज के बारे में सोच नहीं पाऊंगी। सब लोग कृपया दुआ करें।”

(ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार का पहला प्यार थीं कामिनी कौशल, एक्ट्रेस के भाई ने अभिनेता को मारने की दी थी धमकी)

dilip kumar and saira banu

जानकारी के लिए बता दें कि, दिलीप कुमार के फैमिली फ्रेंड फैजल फारुखी ने एक्टर के आधिकारिक ट्विटर से उनके निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- ‘बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि, अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे।'

dilip kumar death

दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी

दिलीप कुमार ने 11 अक्टूबर 1966 को अभिनेत्री सायरा बानो से शादी रचाई थी। उस समय सायरा बानो 22 साल की थीं, और दिलीप कुमार 44 साल के थे। 22 साल के एज गैप के बावजूद ये कपल अंतिम समय तक एक-दूसरे की ढाल बनकर खड़ा रहा। 53 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद भी दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। सायरा अपने पति के हर सुख-दुख की खड़ी में साथ खड़ी दिखाई देती थीं। कपल के कोई संतान नहीं है।

(ये भी पढ़ें: सायरा बानो ने 22 साल बड़े दिलीप कुमार से लगाया था दिल, बहुत रोचक है इनकी प्रेम कहानी)

dilip kumar and saira banu

फिलहाल, हम भी लेजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उम्मीद करते हैं कि, उनका परिवार जल्द से जल्द इस दुख से उबर जाए।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.