सनाह कपूर और मयंक ने खुद चुनी थीं अपनी शादी की रस्में, सीमा पाहवा ने किया खुलासा

अभिनेत्री सीमा पाहवा अपने परिवार में सनाह कपूर का स्वागत करने के लिए बहुत खुश हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बेटे की शादी के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सनाह कपूर और मयंक ने खुद चुनी थीं अपनी शादी की रस्में, सीमा पाहवा ने किया खुलासा

अभिनेता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह कपूर (Sanah Kapur) ने 2 मार्च 2022 को महाबलेश्वर में एक्टर मनोज पाहवा के बेटे मयंक से शादी की। इंटरनेट पर फैली कई तस्वीरों और वीडियोज के साथ उनकी साधारण शादी ने दिल जीत लिया। इस शादी में सौतेले भाई शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर व बच्चों समेत पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। हाल ही में, सनाह कपूर की सासू मां सीमा पाहवा ने एक इंटरव्यू में शादी के बारे में बात की है। 

sanah kapoor

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर-मीरा राजपूत ने सना की शादी में की थी जमकर मस्ती, एक्टर ने शेयर की फनी तस्वीर)

'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में मनोज पाहवा की पत्नी सीमा पाहवा ने बताया कि, महामारी को देखते हुए यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी। उन्होंने कहा, "शादी का फंक्शन महामारी की वजह से प्रभावित था। हम लंबे समय से समारोह आयोजित करना चाह रहे थे, और आखिरकार हमें मौका मिल गया। अभी भी, यह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। वायरस का असर होता है। इसलिए हमने एक छोटा सा अफेयर रखा। हम अपने कई प्यारे दोस्तों को आमंत्रित नहीं कर सके, यह सब एक बायो बबल में था। देरी हुई, बहुत कम लोग उपस्थित थे।"

sanah kapoor

आज तक दोनों परिवारों के बीच बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन मैच-मेकिंग पूर्व नियोजित नहीं थी, यह एक प्रेम विवाह था। आगे उन्होंने कहा कि, "जाहिर है मैं बहुत खुश हूं। मेरे बेटे की शादी हुई है, और वो भी इतनी प्यारी बच्ची के साथ। मेरे सबसे अच्छे दोस्त सुप्रिया और पंकज जी की बेटी हैं वो। हम उन्हें सालों से जानते हैं। यह सब हुआ जैसे होता है- दो लोग मिलते हैं, वे एक-दूसरे के साथ अच्छा महसूस करने लगते हैं। सनाह और मयंक बचपन में भी एक-दूसरे के साथ खेले हैं और इसलिए एक-दूसरे को जानते हैं। अब कब कैसे हुआ, वो तो वही बताएंगे। इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि, आप अपने परिवार और उस लड़की को जानते हैं, जो आपके पास आ रही है, और वे हमारे बेटे को भी जानते हैं।"

sanah kapoor wedding

(ये भी पढ़ें- सनाह कपूर-मयंक पाहवा ने शादी में दी थी प्यारी स्पीच, ब्राइडल एंट्री का भी वीडियो आया सामने)

सीमा पाहवा कहती हैं, "आयोजन किसी भी प्रकार से स्पेशल नहीं था। कपल स्वयं सेट पर आए, और अपनी मन्नतें पढ़ी थीं। सजावट भी उनका विचार था, और उनकी मदद करने वाले मनुकृति (मयंक की बहन) और रुहान कपूर (सनाह के भाई) थे।"

sanah kapoor wedding

फिलहाल, सनाह कपूर और मयंक पाहवा अब अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको दोनों की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.