संजय कपूर की लव स्टोरी: शादी से पहले इन दो एक्ट्रेसेस से था अफेयर, फिर एनआरआई लड़की से रचाई शादी

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के भाई संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के बारे में तो हम सभी जानते हर होंगे। लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि शादी से पहले संजय का दो और एक्ट्रेसेस से अफेयर था। आइए आपको बताते हैं...

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

संजय कपूर की लव स्टोरी: शादी से पहले इन दो एक्ट्रेसेस से था अफेयर, फिर एनआरआई लड़की से रचाई शादी

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के भाई संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के बारे में आप सभी जानते ही होंगे। संजय ने 1995 में फिल्म 'प्रेम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि इंडस्ट्री में वे अपने भाई अनिल कपूर की तरह सफलता हासिल नहीं कर पाए। संजय ने 2002 में पेशे से मॉडल रहीं एनआरआई पंजाबी गर्ल महीप संधू (Maheep Sandhu) से शादी की। महीप बेहद सुंदर हैं और वह अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों में नजर आती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शादी से पहले संजय का दो और एक्ट्रेसेस से अफेयर था। आइए आपको बताते हैं...

सबसे पहले तब्बू

Tabu And Sanjay Kapoor Love Affair

महीप से शादी करने से पहले संजय का अफेयर एक्ट्रेस तब्बू से रहा था। 1995 में आई फिल्म 'प्रेम' में तब्बू, संजय की हीरोइन थी। फिल्म तो फ्लॉप रही थी, लेकिन दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। संजय ने एक इंटरव्यू खुद कहा था कि तब्बू पर उन्हें क्रश था। संजय कपूर और तब्बू के बीच अफेयर की खबरें तो बी-टाउन में खूब उड़ी थी। हालांकि, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर कभी भी कुछ भी नहीं कहा। दोनों ने लंब समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, फिर अलग हो गए। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप) 

फिर सुष्मिता सेन

Sushmita Sen And Sanjay Kapoor Love Affair

कहा जाता है कि लंबी औरतें संजय की कमजोरी थी। तब्बू के बाद उनका नाम पूर्व-मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ भी जुड़ा। फिल्म 'सिर्फ तुम' की शूटिंग के दौरान संजय को सुष्मिता सेन से प्यार हो गया था। उनका सिजलिंग गाना 'दिलबर दिलबर' दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। हालांकि कुछ समय डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए। सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद संजय की मुलाकात महीप से हुई, जो अब उनकी वाइफ हैं।

Sushmita Sen And Sanjay Kapoor Love Affair

उसके बाद हुई महीप संधू से मुलाकात

एक इंटरव्यू में संजय कपूर ने बताया था कि- महीप से उनकी पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। उन्होंने जैसे ही महीप को देखा तो वो उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस पर फिदा हो गए थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। संजय के दो बच्चे बेटी शनाया (19) और बेटा जहान (14) हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा के पहली मुलाकात की तस्वीर आई सामने, यहां देखें)   

Maheep Sandhu and Sanjay Kapoor

बिजनेसवुमन हैं महीप संधू

महीप ने ऑस्ट्रेलिया से फैशन डिजाइनिंग में ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने कुछ साल मुंबई के डायमंड इंस्टिट्यूट में फॉर्मल ट्रेनिंग की। यहां उन्होंने ज्वेलरी स्केचिंग, डिजाइनिंग, के अलावा महंगे स्टोन्स और जेम्स का काम भी सीखा है। महीप का मुंबई में 'बांद्रा 190' नाम से रीटेल बुटीक है। यहां एक ही स्टोर में होम डेकोर, जूलरी और क्लोदिंग ऑप्शंस मौजूद हैं। इसमें उनके साथ सोहेल खान की वाइफ सीमा खान और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी पार्टनर हैं।

Maheep Sandhu and Sanjay Kapoor

बड़े-बड़े स्टार्स हैं महीप की क्लाइंट

महीप ने कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए भी ज्वैलरी डिजाइन की हैं। इनमें फिल्म 'ओम शांति ओम' में दीपिका पादुकोण, 'कभी अलविदा ना कहना' के लिए रानी मुखर्जी और 'उमराव जान' के लिए ऐश्वर्या राय की डिजाइनर ज्वैलरी शामिल हैं। आज के दौर में शाहरुख की वाइफ गौरी खान, कोरियोग्राफर फराह खान, चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे, कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, दीया मिर्जा, मान्यता दत्त, कृति सेनन, उर्मिला जैसी प्रॉमिनेंट पर्सनैलिटी महीप की क्लाइंट हैं। (ये भी पढ़ें: विरासत में नहीं मिला सैफ अली खान को भव्य पटौदी पैलेस, कहा- अपनी कमाई से वापस पाया) 

 Sanjay Kapoor Love Affairs

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय कपूर आखिरी बार क्रिकेट ड्रामा फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। फिलहाल, अभी वह इन दिनों घर पर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.