शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने किया रावण दहन, वीडियो में देखें फैमिली ने कैसे मनाया दशहरा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ दशहरा का त्योहार मनाया, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Prerna Mishra Last Updated:

शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने किया रावण दहन, वीडियो में देखें फैमिली ने कैसे मनाया दशहरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हर साल नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाती हैं, जिसकी झलक वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस के साथ साझा करती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों के साथ सभी त्योहार बड़े ही अनोखे और खूबसूरत तरीके से मनाती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने बेटे वियान के साथ दशहरे पर रावण दहन किया, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है।

shilpa

(ये भी पढ़ें:अनुष्का शर्मा बेटी वामिका की फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी पर हुईं नाराज, यूजर ने कहा- 'घमंडी')

5 अक्टूबर 2022 को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दशहरा सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ दशहरा मनाते हुए देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने गार्डन एरिया में दशहरा सेलिब्रेशन के लिए रावण के एक छोटे से पुतले की व्यवस्था की थी। वीडियो में हम शिल्पा को अपने बेटे वियान के साथ रावण के पुतले को जलाते हुए देख सकते हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी को 'बोलो श्री राम चंद्र की जय!' कहते हुए भी सुना जा सकता है।

इस वीडियो में उनकी बेटी समीशा कुछ दूरी पर खड़ी दिखाई दे रही थीं और वह उत्सुकता से रावण दहन को देख रही थीं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर कैप्शन देते हुए लिखा है, "आज रावण दहन के साथ अपनी सारी चिंताओं को जला कर उत्साह से एक नई शुरुआत करने की कोशिश करते हैं, आप सभी को दशहरा की ढेरों शुभकामनाएं! जय श्री राम।" 

shilpa

(ये भी पढ़ें:माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा 48 करोड़ का अपार्टमेंट, बालकनी से दिखेगा समुद्र का सुंदर नजारा)

इससे पहले एक्ट्रेस ने दुर्गा अष्टमी के मौके पर 'कन्या पूजन' की झलक फैंस के साथ शेयर की थी, जिसमें पति राज कुंद्रा बेटी समीशा के पैर धोते नजर आए थे। देखें वीडियो

पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

31 अगस्त 2022 को शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर एक सुंदर गणपति पूजा की थी। उन्होंने अपने आईजी हैंडल पर गणपति विसर्जन से एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की थी। फोटो में परिवार को एक जैसे प्रिंटेड आउटफिट पहने देखा जा सकता है।

shilpa

(ये भी पढ़ें:IAS अतहर आमिर खान दूसरी बार बने दूल्हा, डॉ. महरीन काजी से किया भव्य निकाह)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा आखिरी बार फिल्म 'निकम्मा' में नजर आई थीं। फिलहाल, आपको शिल्पा का दशहरा मनाने का ये अंदाज कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.