सनाह की शादी में शाहिद कपूर-मीरा राजपूत ने पिता पंकज कपूर संग 'पंज तारा' गाने पर किया डांस

सेलिब्रिटी कपल सनाह कपूर और मयंक पाहवा की शादी के कुछ अनेदेखे वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए है। इसमें शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने पिता पंकज कपूर संग डांस करते नजर आ रहे हैं। आइए देखें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सनाह की शादी में शाहिद कपूर-मीरा राजपूत ने पिता पंकज कपूर संग 'पंज तारा' गाने पर किया डांस

अभिनेता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह कपूर (Sanah Kapur) ने 2 मार्च 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मयंक पाहवा से शादी कर ली है। उनकी शादी की हर झलक इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है। सनाह के सौतेले भाई शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने उनकी शादी में खूब लाइमलाइट बटोरीं। हाल ही में, ए​क वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहिद और मीरा, पंकज कपूर के साथ डांस कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। 

shahid

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की बहन सनाह ने मयंक पाहवा से की शादी, लाइट ब्लू कलर के लहंगे में दिखीं बेहद सुंदर)

दरअसल, सनाह कपूर और मयंक पाहवा की शादी के दो वीडियोज ने इंटरनेट पर अपनी जगह बना ली है, और लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। जैसा कि, एक वीडियो में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत कपूर और पंकज कपूर का एक अनमोल क्षण दिखाया गया है। पहले वीडियो में, हम शाहिद कपूर और उनकी खूबसूरत पत्नी मीरा राजपूत कपूर को अपने पिता पंकज कपूर के साथ 'पंज तारा' गाने पर डांस करते हुए देख सकते हैं। हालांकि, वे तीनों दूसरों की तुलना में काफी धीमी गति से डांस कर रहे हैं, क्योंकि वे एक मजेदार बातचीत में शामिल हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि, यह नजारा देखने लायक है। दूसरा वीडियो कपल गोल्स के बारे में है, क्योंकि शाहिद और मीरा को डांस फ्लोर पर और 'दिल ले गई कुड़ी गुजरात की' गाने पर एक साथ पैर हिलाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पर एक नज़र डालें और यह सनाह और मयंक के मज़ेदार विवाह समारोह के बारे में बहुत कुछ दर्शा रहा है।

(ये भी पढ़ें- मीरा कपूर ने 'ननद' सनाह कपूर की शादी में पहनी आइवरी कलर की साड़ी, पति shahid संग दिया पोज)

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सौतेली बहन सनाह कपूर के साथ एक प्यारी तस्वीर करते हुए अपनी 'नन्हे बिट्टो' को दुल्हन के रूप में सजे देखकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। शाहिद ने कैप्शन में सनाह और मयंक के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''समय कैसे बीत जाता है और अब तुम दुल्हन बन गई। सब बहुत जल्दी बड़ी हो गई मेरी बच्ची। एक अद्भुत नए अध्याय के लिए एक भावनात्मक शुरुआत। प्रिय सनाह आपको और मयंक को हमेशा गुड वाइब्स की शुभकामनाएं।''

shahid

शाहिद कपूर के सौतेली बहन सनाह कपूर ने 2 मार्च 2022 को अपने जीवन के प्यार मयंक पाहवा से शादी की थी। अभिनेता की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने ननद सनाह के वेडिंग उत्सव में अपने मिनिमल लुक से लोगों का दिल चुरा लिया था। शादी में जहां शाहिद ने मैचिंग जैकेट के साथ काले रंग का कुर्ता पहना था, वहीं मीरा आइवरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Mira Rajput

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने ननद सनाह कपूर की शादी में पहनी 1,69,000 रुपए की आइवरी साड़ी, लगीं बेहद स्टनिंग)

खैर, हमें तो शाहिद और मीरा का पंकज कपूर के साथ डांस का वीडियो काफी अच्छा लगा? वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.