नेहा ने शमिता शेट्टी से कहा- 'राकेश ने दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली', हैरान एक्ट्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया

'बिग बॉस 15' के लेटेस्ट एपिसोड में नेहा भसीन ने शमिता शेट्टी से कहा कि, राकेश बापट ने दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली है। इस पर अभिनेत्री ने हैरान होकर प्रतिक्रिया दी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नेहा ने शमिता शेट्टी से कहा- 'राकेश ने दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली', हैरान एक्ट्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया

टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ हमेशा से अपने विवादित कंटेंट्स की वजह से चर्चा में रहता है। कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई से लेकर रोमांटिक बॉन्ड और बहसबाजी तक, इस शो में वह सब देखने को मिलता है, जिससे फैंस एंटरटेन होते हैं। ‘बिग बॉस 15’ में करण कुंद्रा से लेकर तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और राखी सावंत तक, कई मजबूत कंटेस्टेंट शो की टीआरपी बढ़ा रहे हैं।

Shamita Shetty

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि, शो के मेकर्स ‘बिग बॉस 15’ को कुछ हफ़्ते और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। अब इसकी पुष्टि भी हो गई है। कोरोना महामारी की वजह से शो की समय सीमा को और बढ़ा दिया गया है। पिछले हफ्ते के ‘वीकेंड का वार एपिसोड’ में गीता कपूर, नेहा भसीन, कश्मीरा शाह, देबिना बनर्जी और कुछ अन्य लोगों का एक समूह अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को अपना समर्थन देने के लिए शो में आया था।

(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी के ग्रैंड बर्थडे वेन्यू की झलकियां आईं सामने, भव्य सजावट मोह लेगा आपका मन)

10 जनवरी 2022 को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ, जिसमें नेहा भसीन को अपनी पसंदीदा प्रतियोगी शमिता शेट्टी की टांग खींचते और छेड़ते हुए देखा गया। वीडियो में उन्होंने कहा, "राका (राकेश बापट) आपको याद कर रहा है, लेकिन उन्होंने नई गर्लफ्रेंड बना ली है।" नेहा भसीन की ये बात सुनते ही शमिता शेट्टी दंग रह जाती हैं और कहती हैं, “क्या मेरे को हार्ट अटैक नहीं दे।” तब नेहा कहती हैं कि, वह सिर्फ मजाक कर रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, ‘बिग बॉस ओटीटी’ में राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों के बीच के बॉन्ड को फैंस ने खूब पसंद किया था। शो के खत्म होने के बाद दोनों कई बार डेट नाइट पर जाते हुए भी स्पॉट किए गए थे। फैंस उनके बीच की केमिस्ट्री देखने के लिए बेकरार हैं। यही नहीं, दोनों की फैमिली भी उन्हें एक साथ पसंद करती है और पूरा सपोर्ट करती है। हाल ही में, राकेश बापट की बहन शीतल ने शमिता का ‘बिग बॉस 15’ में सपोर्ट किया है।

Raqesh Bapat And Shamita Shetty

(ये भी पढ़ें- क्या करण पटेल और अंकिता भार्गव दूसरे बच्चे की कर रहे प्लानिंग? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई)

दरअसल, इस हफ्ते शो में शमिता शेट्टी को कैप्टन बनाया गया है। कैप्टन बनते ही एक्ट्रेस के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच राकेश बापट की बहन शीतल ने ट्विटर हैंडल पर शमिता की तारीफ करते हुए लिखा, “बहुत अच्छा शमिता शेट्टी। हर तरह से चमकते रहिए। पूरन पोली के लिए हमारा इंतजार थोड़ा और बढ़ गया। ट्रॉफी की हकदार शमिता। #ShamitaShetty”।

Raqesh Bapat with his sister Sheetal

(ये भी पढ़ें- 'कुंडली भाग्य' फेम संजय गगनानी ने रद्द किया वेडिंग रिसेप्शन, कहा- 'लोगों की जान से बढ़कर कुछ नहीं')

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, राकेश की फैमिली शमिता को काफी ज्यादा पसंद करती है। अब देखना होगा कि, शो के बाद राकेश और शमिता का रिश्ता कैसा होता है। तो आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.