शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा भाई वियान से सीख रहीं योग, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा वीडियो

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वियान अपनी छोटी बहन समीशा को योग सिखा रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा भाई वियान से सीख रहीं योग, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने ये साबित कर दिया है कि, वह अपनी जिंदगी में हर मुश्किल समय का डटकर सामना कर सकती हैं। बीते दो महीने शिल्पा के लिए सबसे कठिन थे। उनके पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी से लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने तक, एक्ट्रेस ने काफी कुछ झेला है। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हर परेशानी का सामना करते हुए अपने घर और दोनों बच्चों को बखूबी संभाला है, जिसकी एक झलक हाल ही में, शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वियान (Viaan) अपनी लाडली बहन समीशा (Samisha) को योग सिखाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

shilpa shetty

पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शिल्पा की यह पहली शादी थी, लेकिन राज दूसरी बार शादी कर रहे थे। राज की पहली पत्नी का नाम कविता है। लेकिन दोनों ने तनाव के चलते तलाक ले लिया था। वहीं, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी के बाद साल 2012 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने वियान राज कुंद्रा रखा। फरवरी 2020 में एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी समीशा को जन्म दिया था।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

shilpa shetty

आइए अब आपको एक्ट्रेस के बच्चों का वो वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने 27 सितंबर 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस के दोनों बच्चे वियान और समीशा योग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वियान अपनी छोटी बहन को योग करवाने की कोशिश कर रहे हैं और क्यूट समीशा भी अपने बड़े भाई की तरह अपने पैरों को ऊपर उठा रही हैं। इस वीडियो में दोनों के बीच का स्पेशल बॉन्ड साफ झलक रहा है।

इस वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं। हमें उनकी लाइफस्टाइल को जल्द ही एक स्वस्थ जीवन शैली में ढालना चाहिए। संतुलित आहार का आनंद लेने, फिट रहने और मन व आत्मा पर नियंत्रण पाने की आदत को भी डालना जरूरी है। ठीक यही मैंने वियान के साथ करने की कोशिश की है और वियान द्वारा यही भूमिका निभाते हुए और अपनी छोटी अनुयायी समीशा को सिखाते हुए देखना, मुझे बहुत गर्व महसूस कराता है। उन्हें योग के लिए बंधते हुए देखना वास्तव में सोमवार की प्रेरणा है, जो मुझे उनके साथ और उनके लिए फिट व स्वस्थ रहने के लिए चाहिए।’

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

shilpa shetty photos

इससे पहले, शिल्पा शेट्टी ने 26 सितंबर 2021 को ‘डॉटर्स डे’ पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी समीशा के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। ये वीडियो गणेशोत्सव के समय का है, जिसमें शिल्पा तालियां बजाती दिखाई दे रही हैं और समीशा उछल-कूद कर रही हैं। वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी समीशा संग एक खूबसूरत तस्वीर को भी जोड़ा था, जिसमें क्यूट समीशा अपनी मां को किस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया था।

बता दें कि, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब वह जेल से बाहर आ चुके हैं। उन्हें 21 सितंबर को 50 हजार के मुचलके पर रिहा किया गया था। राज पर आरोप है कि, वो अश्लील फिल्में बनाकर उन्हें कुछ ऐप्स पर अपलोड करते थे। पुलिस के मुताबिक, वो इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं। राज कुंद्रा लगभग 2 महीने तक जेल में रहे थे।

shilpa

फिलहाल, शिल्पा अपने दोनों बच्चों से बेहद प्यार करती हैं और उन्हें जिंदगी में सफल इंसान बनते हुए देखना चाहती हैं, जिसकी तैयारी वह अभी से वियान और समीशा को करवा रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस के दोनों बच्चों का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.