Shloka Mehta की 10 महीने की बेटी Veda ने 'चाचू' Anant की प्री-वेडिंग में पहना रेड लहंगा, दिखीं क्यूट

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'हस्ताक्षर' समारोह के लिए श्लोका मेहता की बेटी वेदा ने लाल लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shloka Mehta की 10 महीने की बेटी Veda ने 'चाचू' Anant की प्री-वेडिंग में पहना रेड लहंगा, दिखीं क्यूट

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी व उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी से पहले भव्य जश्न के लिए गुजरात के अपने पसंदीदा शहर जामनगर में 1000 से अधिक लोगों को बुलाया। परिवार ने दुनिया को भारत के प्रति प्यार और अपनी मेहमान नवाजी दिखाने के लिए भारत में बने उपहार चुने। तीन दिवसीय इवेंट हस्ताक्षर समारोह के साथ समाप्त हुआ, जो राधा-कृष्ण मंदिर में राधिका और अनंत के बीच प्रेम के वादे का एक उत्सव था।

श्लोका मेहता की बेटी वेदा रेड लहंगे में चाचू अनंत के हस्ताक्षर समारोह में दिखीं बेहद क्यूट

अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग उत्सव के अंतिम दिन श्लोका मेहता (Shloka Mehta) वाइब्रेंट कलर के टच के साथ एक गॉर्जियस घाघरा-चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, यह उनकी दस महीने की बेटी वेदा थीं, जिसने सुर्खियां बटोरीं। वेदा गोल्डन कढ़ाई वाले रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में सजी हुई थीं। छोटी बच्ची इस भव्य उत्सव को देखकर बहुत खुश लग रही थी, क्योंकि उनकी मां श्लोका ने उन्हें अपनी बाहों में पकड़ रखा था। उन्होंने छोटी-छोटी चूड़ियां भी पहन रखी थीं।

shloka mehta

shloka mehta

(Images Courtesy)

श्लोका मेहता अंतिम दिन के कार्यक्रम के लिए मल्टीकलर घाघरा-चोली में आईं नजर

श्लोका मेहता ने अंतिम दिन के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। अंबानी खानदान की प्यारी बहू ने हैवी एम्बेलिश्ड मल्टीकलर घाघरा-चोली पहनी थी और इसे मैचिंग दुपट्टे के साथ जोड़ा था। हालांकि, उनके लुक का मुख्य आकर्षण उनकी हैवी डायमंड ज्वेलरी थी। 

shloka

Anant Ambani की 'हस्ताक्षर सेरेमनी' में अंबानी फैमिली की महिलाओं ने अपने लुक से लूटी महफिल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी ने अपनी पोती व नातिन को स​मर्पित किया डांस

वेदा अंबानी अपनी दादी नीता अंबानी की भी आंखों का तारा हैं। इसकी एक झलक तब मिली, जब नीता ने अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग बैश के अंतिम दिन अपनी पोती वेदा और नातिन आदिया को एक शानदार डांस परफॉर्मेंस समर्पित की। उन्होंने विश्वंभरी स्तुति पर एक शानदार प्रस्तुति दी, जो मां अंबे को समर्पित एक पवित्र भजन है। बता दें कि नीता अंबानी बचपन से ही हर नवरात्रि में यह भजन सुनती आई हैं।

nita ambani

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

यही नहीं, वेदा अपने दादू के दिल में खास स्थान रखती हैं। इवेंट से सामने आई एक तस्वीर में हमें अंबानी खानदान की सबसे छोटी सदस्य यानी वेदा की प्यारी सी झलक मिली। इसमें उनके प्यारे दादू को उन्हें कुछ खिलाते हुए देखा गया और वह बेहद क्यूट लग रही थीं।

mukesh veda

Nita Ambani ने बेटे Anant के 'हस्ताक्षर' इवेंट में पहना 400-500 करोड़ का नेकलेस, जानें खासियत

फिलहाल, हम वेदा की क्यूट झलक के दीवाने हो गए हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.