Shloka Mehta Ambani से Natasha Poonawalla तक: ये हैं देश के सबसे अमीर परिवारों की बहू

यहां हम आपको देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों के परिवारों की बहुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें श्लोका मेहता से नताशा पूनावाला तक का नाम शामिल है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Shloka Mehta Ambani से Natasha Poonawalla तक: ये हैं देश के सबसे अमीर परिवारों की बहू

इंडियन फैमिली को अपने प्यार और समर्पण के भाव के लिए पूरी दुनिया में प्यार मिलता है। हमारे देश में कई ऐसी बिजनेस फैमिली हैं, जो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। इनमें अंबानी फैमिली, अडानी फैमिली और मिस्त्री फैमिली शामिल हैं। हालांकि, यह इन परिवारों की बहुएं हैं, जो पर्दे के पीछे रहते हुए भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। बात चाहे श्लोका मेहता की हो या फिर नताशा पूनावाला की, ये सभी ट्रेंडसेटर हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। आइए आपको इन अमीर परिवारों की बहुओं के बारे में बताते हैं।

1. श्लोका मेहता अंबानी (Shloka Mehta Ambani)

shloka mehta

जब हम बिजनेस टाइकून की बात करते हैं, तो मुकेश अंबानी का नाम सबसे पहले आता है। आखिरकार, वह एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7.15 लाख करोड़ रुपए है। उनकी बहू श्लोका मेहता को एक फैशनिस्टा के रूप में जाना जाता है। अपनी अनफ़िल्टर्ड हंसी से लेकर अपने कोमल स्वभाव तक, श्लोका कई कारणों से फेमस हैं। आकाश और श्लोका ने 9 मार्च 2019 को ग्रैंड वेडिंग की थी और यह देश की अब तक की सबसे बड़ी शादियों में से एक है। कपल ने 10 दिसंबर 2020 को अपने बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का स्वागत किया था। मुकेश अंबानी से रतन टाटा तक, ये अरबपति करते हैं निजी जेट और यॉट की सवारी

2. परिधि श्रॉफ अडानी (Paridhi Shroff Adani)

paridhi shroff

गौतम अडानी ने एक समय में नेट वर्थ के मामले में एशिया का सबसे अमीर आदमी बनकर मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, यह सिर्फ एक दिन के लिए ही था। वहीं, उनकी बहू परिधि श्रॉफ अडानी की बात करें, तो वह 'ब्यूटी विद ब्रेन' हैं। परिधि ने करण अडानी संग शादी की है, जो अपने पिता गौतम अडानी के उत्तराधिकारी हैं। हालांकि, परिधि एक वकील हैं और वह अपने परिवार से अलग अपना भविष्य खुद बना रही हैं। परिधि श्रॉफ अडानी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उनकी कंपनी 'सिरिल अमरचंद मंगलदास' से जुड़ी हुई हैं, जो भारत की सबसे बड़ी कानूनी फर्म है। उनके बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

3. अनुश्री जिंदल (Anushree Jindal)

anushree jindal

एक अन्य फेमस बहू, जिन्हें लाखों लोग प्यार करते हैं, वह हैं 'जेएसडब्ल्यू समूह' के अध्यक्ष सज्जन जिंदल के बेटे पार्थ जिंदल की पत्नी अनुश्री जिंदल। दोनों ने 2016 में वियना में शादी की थी। जहां पार्थ जिंदल 'आईपीएल' टीम 'दिल्ली कैपिटल्स' के मालिक और 'आईएसएल' फुटबॉल क्लब 'बेंगलुरु एफसी' के सीईओ हैं, वहीं उनकी पत्नी स्वमान फिनैशियल सर्विसेज का मैनेजमेंट देखती हैं। कपल ने 2019 में अपनी बेटी के आगमन के साथ पैरेंटहुड को अपनाया था। 

4. कृशा शाह अंबानी (Khrisha Shah Ambani)

krishah

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी देश के फेमस उद्योगपतियों में से एक हैं। उनके बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने साल 2022 में अपनी मंगेतर कृशा शाह से शादी रचाई थी। जहां अनमोल अपनी फैमिली बिजनेस में शामिल हो गए हैं, वहीं उनकी पत्नी कृशा एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और उन्होंने 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' से 'सोशल पॉलिसी एंड डेवलपमेंट' में डिग्री हासिल की है।

5. नताशा पूनावाला (Natasha Poonawalla)

Natasha Poonawalla

साइरस एस पूनावाला एक भारतीय अरबपति और 'साइरस पूनावाला समूह' के अध्यक्ष हैं। इसमें भारत का 'सीरम इंस्टीट्यूट' भी शामिल है, जो दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है। उनके बेटे अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला एक प्रसिद्ध सोशलाइट हैं और उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह सेलिब्रिटीज से भी पहले फैशन ट्रेंड सेट करने के लिए जानी जाती हैं।

6. साक्षी छाबड़ा मित्तल (Sakshi Chabbra Mittal)

sakshi chahbra mittal

सुनील भारती मित्तल, जो 'भारती एंटरप्राइजेज' के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वह 1,500 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ एक भारतीय अरबपति हैं। उनके बेटे श्रविन मित्तल की शादी उनके बचपन के प्यार साक्षी छाबड़ा मित्तल से हुई है। कपल ने 2015 में सात फेरे लिए थे। दिलचस्प बात यह है कि साक्षी अपना भविष्य खुद बनाने में विश्वास करती हैं और शानदार फैमिली बिजनेस होते हुए 'फूडहैक' की संस्थापक और सीईओ के रूप में अपना नाम और पैसा कमा रही हैं।

7. अदिति प्रेमजी (Aditi Premji)

aditi premji

फेमस भारतीय व्यवसायी अज़ीम प्रेमजी की कुल संपत्ति 920 करोड़ अमरीकी डॉलर है। वहीं, उनकी बहू अदिति प्रेमजी की बात करें, तो वह भी पॉपुलैरिटी के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने रिशद प्रेमजी से शादी की है, जो 2019 से 'WIPRO' के अध्यक्ष हैं। यह 2005 में था, जब रिशद और अदिति शादी के बंधन में बंधे थे। कपल को दो बच्चों को आशीर्वाद प्राप्त है। 

rishad premji

फिलहाल, इन सभी फेमस बिजनेसमैन बहुओं में से आपकी पसंदीदा कौन हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.