जानें कितनी है Mukesh Ambani की तुलना में 'समधी' Russell Mehta की नेट वर्थ, करते हैं हीरे का बिजनेस

आइए यहां हम आपको बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के समधी रसेल मेहता के बारे में बताते हैं, जो एक हीरा व्यापारी हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जानें कितनी है Mukesh Ambani की तुलना में 'समधी' Russell Mehta की नेट वर्थ, करते हैं हीरे का बिजनेस

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) से हुई है। कपल अक्सर अपने क्यूट फैमिली मोमेंट्स के कारण सुर्खियों में रहता है। भले ही आकाश और श्लोका एक संयमित जीवन जीने की कोशिश करते हैं, लेकिन फैंस उनकी लग्जीरियस लाइफ के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। बता दें कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। शादी का जश्न मुंबई के 'जियो वर्ल्ड सेंटर' में हुआ था। इस ग्रैंड वेडिंग में जाने-माने राजनेताओं और ए-लिस्टेड मशहूर हस्तियों से लेकर करोड़पति व अरबपति बिजनेसमैन तक शामिल हुए थे।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बच्चे

Shloka Mehta

10 दिसंबर 2020 को श्लोका मेहता ने अपने बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का स्वागत किया था। इसके बाद, मई 2023 में बेटी वेदा के आगमन से आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का परिवार पूरा हो गया। श्लोका अक्सर अपने बच्चों के साथ इवेंट में स्पॉट की जाती हैं।

श्लोका मेहता का फैमिली बैकग्राउंड

shloka

वैसे तो, श्लोका मेहता और आकाश अंबानी के बैकग्राउंड के बारे में लोग पहले से ही काफी जानते हैं। हालांकि, श्लोका के जीवन में अभी भी एक ऐसा पहलू है, जो अनदेखा है। जहां हर कोई जानता है कि श्लोका की मां मोना मेहता पेशे से एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं, वहीं उनके पिता रसेल मेहता के बारे में हर कोई नहीं जानता है। तो, बिना किसी देरी के आइए सीधे मुकेश अंबानी के समधी रसेल मेहता के प्रोफेशन और कुल संपत्ति के बारे में आपको बताते हैं।

जानें श्लोका मेहता अंबानी के पिता रसेल मेहता के बारे में

Meet Shloka Mehta Ambani’s father, Russell Mehta

दिग्गज भारतीय अरबपति रसेल मेहता ग्लोबल डायमंड ट्रेडिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी 'रोज़ी ब्लू' के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कंपनी की स्थापना उनके पिता अरुणकुमार रमणिकलाल मेहता ने की थी और हाल के दशकों में उन्होंने 'रोज़ी ब्लू' को एक पायदान ऊपर ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। रसेल का जन्म 1965 में मुंबई में हुआ था और उन्होंने 1980 के दशक में डायमंड इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने अपने पिता और भाइयों के साथ 'रोज़ी ब्लू' कंपनी में काम करना शुरू किया था, जो उनका फैमिली बिजनेस था।

Meet Shloka Mehta Ambani’s father, Russell Mehta

भारत की सबसे बड़ी डायमंड-ट्रेडिंग कंपनियों में से एक का नेतृत्व करने के अलावा, रसेल मेहता 'रोज़ी ब्लू फाउंडेशन' के माध्यम से अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, रसेल अपने परोपकारी कार्यों से लगभग हर क्षेत्र में प्रभाव डालने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ प्रमुख क्षेत्र जहां उनका ध्यान केंद्रित है, वे हैं भारत और विदेशों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सोशल वेलफेयर प्रोजेक्ट।

Anant Ambani-Radhika Merchant की लव स्टोरी: बचपन के दोस्त से मंदिर में सगाई तक, ऐसी है उनकी कहानी

मुकेश अंबानी के समधी रसेल मेहता हैं भारत के 'डायमंड किंग'

Russell Mehta

अपने शानदार प्रयासों और शानदार बिजनेस स्ट्रेटजी के साथ 1984 में रसेल मेहता को 'रोज़ी ब्लू' के को-फाउंडर के रूप में नियुक्त किया गया था। तब से कंपनी ग्लोबल डायमंड इंडस्ट्री में एक के रूप में विकसित हुई है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 70,000 करोड़ रुपए है। 'रोज़ी ब्लू' फेमस रिटेल ब्रांड 'Orra' के भी मालिक हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी डायमंड ज्वेलरी कंपनियों में से एक है। इतना ही नहीं, साल 2011 में रसेल मेहता की कंपनी 'रोज़ी ब्लू' रिस्पॉन्सिबल ज्वेलरी काउंसिल की सदस्य बन गई, जो डायमंड इंडस्ट्री में निष्पक्ष और नैतिक चीजों पर नज़र रखने के लिए बनाया गया है। रसेल को भारत में 'डायमंड किंग्स' में से एक माना जाता है।

मुकेश अंबानी की तुलना में उनके समधी रसेल मेहता की कुल संपत्ति 

mukesh

अगर हम दो अरबपति समधियों रसेल मेहता और मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति की तुलना करें, तो इसमें कोई हैरानी नहीं कि अंतर बहुत बड़ा है। हालांकि, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जहां मुकेश निस्संदेह उन क्षेत्रों के राजा हैं, जिनमें वे काम कर रहे हैं, तो वहीं उनके समधी रसेल भी डायमंड इंडस्ट्री के राजाओं में से एक हैं। अप्रैल 2023 में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति लगभग 8,450 करोड़ रुपए थी। वहीं रसेल मेहता की कुल संपत्ति लगभग 1,844 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।

Radhika Merchant Net Worth: करोड़ों की संपत्ति से लग्जरी चीजों तक की मालकिन हैं अंबानी की 'छोटी बहू' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अपने पिता की कंपनी 'रोज़ी ब्लू' की डायरेक्टर हैं श्लोका मेहता

Russell Mehta

अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता अंबानी वर्तमान में डायमंड ट्रेडिंग कंपनी 'रोज़ी ब्लू' के डायरेक्टर के रूप में काम करती हैं। प्यारी बेटी अपने फैमिली बिजनेस को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपने पिता के साथ काम करती हैं। बता दें कि 'रोज़ी ब्लू' का हिस्सा बनने के लिए श्लोका ने कड़ी मेहनत की थी और उनकी शैक्षिक योग्यता इस बारे में सब कुछ बताती है।

shloka

'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद श्लोका मेहता अंबानी 'Anthropology' में डिग्री हासिल करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के 'प्रिंसटन विश्वविद्यालय' चली गईं। इतना ही नहीं, उनके पास प्रतिष्ठित 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' से लॉ में मास्टर डिग्री भी है।

Shloka Mehta

Radhika Merchant के पिता Viren Merchant: 'एनकोर' के अरबपति CEO की कुल संपत्ति है 755 करोड़ रुपए...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अरबपति रसेल मेहता डायमंड इंडस्ट्री के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं और इसमें कोई सरप्राइज नहीं कि मुकेश अंबानी ने उनमें अपने लिए एक परफेक्ट समधी ढूंढा। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.