श्लोका मेहता ने पहनी 40,000 की फ्लोरल बेट्टी ड्रेस, पति-बेटे व ससुर संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता 40,000 रुपए की फ्लोरल बेट्टी ड्रेस में नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

श्लोका मेहता ने पहनी 40,000 की फ्लोरल बेट्टी ड्रेस, पति-बेटे व ससुर संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अपने आउटफिट चॉइसेस से फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। फैमिली फंक्शन हो या कैजुअल आउटिंग, श्लोका अपने सभी लुक्स को खूबसूरत बनाती हैं। हाल ही में, अपने ससुर मुकेश अंबानी, पति आकाश अंबानी और बेटे पृथ्वी के साथ जल्द ही मां बनने वाली श्लोका मेहता सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचीं।

श्लोका मेहता ने पहनी 40,000 रुपए की बेट्टी ड्रेस 

जैसे ही श्लोका मेहता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, हम उनके खूबसूरत आउटफिट पर ध्यान दिए बिना नहीं रह सके। श्लोका काफी स्टनिंग लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने अपने लिए एक ब्रीज़ी बेट्टी ड्रेस चुनी थी। श्लोका ने 'Yavi' ब्रांड से पीले रंग की फ्लोरल ड्रेस का चयन किया था। थ्री-फोर्थ स्लीव्स वाले फ्लोरल टॉप में चेक डिटेल्स के साथ एक कॉलर था। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर टॉप की कीमत 23,900 रुपए है।

shloka

उन्होंने अपने टॉप को स्ट्रेट फ्लोरल बेट्टी पैंट्स के साथ कंप्लीट किया था। एंकल लेंथ पैंट में आसान मूवमेंट के लिए ड्रॉस्ट्रिंग्स हैं। पूरी ड्रेस रेशमी कपड़े की है और कश्मीर की स्थानीय वनस्पतियों से प्रेरित है। पैंट की कीमत 16,500 रुपए है। कुल मिलाकर सेट की कीमत 40,000 रुपए है।

shloka

shloka

श्लोका मेहता का 46,000 रुपए का हैंडक्राफ्टेड को-ऑर्ड सेट 

कुछ दिनों पहले, श्लोका मेहता ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में आकाश अंबानी और पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ शिरकत की थी। तीनों का परिवार ब्लू कलर के आउटफिट में ट्विनिंग कर रहा था। 

shloka

इवेंट के लिए श्लोका ने कोबाल्ट ब्लू कलर की क्लासिक हैंडक्राफ़्टेड बैटविंग स्लीव शर्ट पहनी थी, जिसमें कंसील्ड बटन क्लोजर था। उन्होंने शर्ट को इलास्टिक पजामे व कैजुअल शूज के साथ पेयर किया था। श्लोका का को-ऑर्ड सेट डिजाइनर ध्रुव कपूर के कलेक्शन से था और इसकी कीमत 28,000 रुपए है।

shloka

'NMACC' गाला नाइट में श्लोका मेहता का चिकनकारी स्कर्ट और हॉल्टर नेक ब्लाउज़

श्लोका एक सच्ची फैशनिस्टा हैं और इसका प्रमाण अक्सर उनके आउटिंग के दौरान देखा जाता है। 'NMACC' गाला नाइट के लिए श्लोका हरे रंग के हॉल्टर-नेक टॉप में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनका टॉप शॉल की तरह था, जिसे डॉली जैन ने ब्लाउज की तरह पहनाया था। उन्होंने इसे अबू जानी संदीप खोसला की गोल्डन बॉर्डर वाली चिकनकारी स्कर्ट के साथ पेयर किया था।

shloka

श्लोका ने अपने लुक को स्टोन स्टडेड पर्ल हेडगेयर से पूरा किया था। डायमंड इयररिंग्स और यूनिक हाथफूल ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थो। एक तस्वीर में श्लोका अपने बेबी बंप को सहलाती नजर आ रही थीं।

फिलहाल, श्लोका का मैटरनिटी लुक काफी क्लासी है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.