Shloka Mehta से इंस्पायर्ड शानदार वेडिंग वॉर्डरोब: एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे से साड़ियों तक, सब है यूनिक

अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता का खूबसूरत आउटफिट कलेक्शन होने वाली दुल्हनों के लिए प्रेरणा का काम करती है। तो आइए एक नजर डालते हैं उनके कुछ शानदार लुक्स पर।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shloka Mehta से इंस्पायर्ड शानदार वेडिंग वॉर्डरोब: एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे से साड़ियों तक, सब है यूनिक

भारत के सबसे अमीर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अपनी यूनिक स्टाइल और टाइमलेस ब्यूटी के साथ एक फैशन आइकन के रूप में उभरी हैं। श्लोका की फैशन चॉइसेस ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट और कंटेम्पररी डिजाइन्स के एक परफेक्ट मिश्रण को दर्शाती हैं। उनमें ट्रेडिशनल आउटफिट को सहजता से पहनने की क्षमता है। चाहे वह एक शानदार साड़ी हो या एक हैवी कढ़ाई वाला लहंगा, वह जानती हैं कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए फैशन गोल्स कैसे सेट करना है।

एक पहलू, जो श्लोका को फैशन के क्षेत्र में सबसे अलग करता है, वह है डिटेलिंग पर उनका बारीकी से ध्यान। वह एक्सेसरीज़ पर पूरा ध्यान देती हैं, ऐसे स्टेटमेंट पीस चुनती हैं, जो उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह से मेल खाते हों। चाहे वह एक स्टेटमेंट नेकलेस हो, शानदार झुमके हों या एम्बेलिश्ड क्लच हो, वह जानती हैं कि सही लहजे के साथ अपने लुक को कैसे बेहतर बनाया जाए।

(Shloka Mehta)

चाहे वह ट्रेडिशनल इंडियन अटायर अपना रही हों या कंटेम्पररी फ्यूजन ड्रेसेस पहन रही हों, उनकी फैशन चॉइस हमेशा सबसे अलग और यूनिक होती है। श्लोका दुनिया भर के फैशन लवर्स के लिए एक उदाहरण स्थापित करती हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं श्लोका के उन आउटफिट्स पर, जो शादी के लिए परफेक्ट हैं।

1. अबू जानी संदीप खोसला का येलो एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा

shloka

श्लोका मेहता की येलो कलर के अबू जानी संदीप खोसला लहंगे की चॉइस ने फैशन जगत में काफी हलचल मचा दी थी। लहंगा उन दुल्हनों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है, जो अपने हल्दी समारोह के लिए पारंपरिक लुक चाहती हैं। श्लोका के लहंगे में हर तरफ फूलों की कढ़ाई की गई थी।

उन्होंने इसे गोटा-पट्टी वर्क वाले कॉन्ट्रास्टिंग पिंक कलर के हाई-नेक ब्लाउज के साथ जोड़ा था। श्लोका ने अपने लुक को लेयर्ड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, बोरला-स्टाइल मांग टीका, चूड़ियां और कड़ों के साथ निखारा था। शिमरी आईशैडो, पिंक लिप्स, ब्लश्ड चीक्स, खुले बाल श्लोका के लुक में चार-चांद लगा रहे थे।

2. अबू जानी संदीप खोसला का पीच कलर का एम्बेलिश्ड लहंगा

shloka

श्लोका मेहता को डिज़ाइनर आउटफिट पहनना पसंद है और वह अक्सर अपना शानदार स्टाइल स्टेटमेंट दिखाती रहती हैं। उदाहरण के लिए, एक बार उन्होंने फेमस डिजाइनर जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से एक सुंदर पीच कलर का एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था और उनकी अपीयरेंस निश्चित रूप से देखने लायक थी।

उनके लहंगे में गोल्डन एंड सिल्वर की सजावट की गई थी। श्लोका ने अपने लुक को डायमंड एंड एमरॉल्ड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, चूड़ियां, स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स और पोनीटेल के साथ पूरा किया था।

3. सब्यसाची का मल्टीकलर बूटी-वर्क वाला लहंगा

shloka

अरमान जैन की शादी में श्लोका ने जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के खूबसूरत मल्टीकलर पैनल वाले लहंगे में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उनके लहंगे में ग्रीन, पिंक, येलो, ऑरेंज और रेड कलर था, जिस पर बारीक बूटी का काम किया गया था।

श्लोका ने अपने लहंगे को ग्रीन कलर के ब्लाउज और एक सजावटी ऑरेंज कलर के नेट दुपट्टे के साथ जोड़ा था। उन्होंने पोल्की चोकर, इयररिंग्स, मांग टीका, चूड़ियां, डेवी मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को निखारा था।

4. हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ अबू जानी संदीप खोसला का चिकनकारी लहंगा

shloka

'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' (NMACC) के उद्घाटन पर श्लोका मेहता ने मशहूर डिज़ाइनर जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला के खूबसूरत सफेद रंग के चिकनकारी लहंगे में अपनी चमक बिखेरी थी। उनका आउटफिट उन दुल्हनों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, जो अपनी शादी के उत्सव में एक आकर्षक, लेकिन क्लासी लुक चाहती हैं।

श्लोका ने अपने आउटफिट को ग्रीन कलर के फ्लोरल-प्रिंटेड हॉल्टर-नेक ब्लाउज के साथ जोड़ा था। डायमंड इयररिंग्स, लेयर्ड माथा पट्टी, हाथफूल, डेवी मेकअप और खुले बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।

5. अबू जानी संदीप खोसला का फ्लोरल एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा

shloka

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई समारोह में अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने एक खूबसूरत ग्रीन कलर का फ्लोरल एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना था। खैर, यह लहंगा उन दुल्हनों के लिए सबसे अच्छा है, जो अपनी मेहंदी समारोह में जलवा बिखेरना चाहती हैं।

उनके आउटफिट में रेशम के धागे, क्रिस्टल, सीक्विन और मोती के काम के साथ कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे गोल्डन कलर के एम्बेलिश्ड ब्लाउज और एक कंन्ट्रांस्टिंग नेट दुपट्टे के साथ जोड़ा था। लेयर्ड नेकलेस, झुमका, कड़ा, मांग टीका, डेवी मेकअप और लो बन ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

अनंत अंबानी की इंगेजमेंट में अंबानी लेडीज ने अपने एथनिक ड्रेस से लगाया था रॉयल्टी का तड़का। सभी के लुक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

6. गोल्डन साड़ी के साथ शॉल 

shloka

'एनएमएसीसी' के भव्य उद्घाटन के लिए श्लोका ने एक खूबसूरत गोल्डन कलर की विंटेज साड़ी का चयन किया था, जिसमें बीडेड और पर्ल से एम्बेलिश्मेंट की गई थी। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज और पीच कलर के शॉल के साथ जोड़ा था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स, मांग टीका, चूड़ियां, कोहल रिमेड आईज, न्यूड लिप्स और जूड़े के साथ निखारा था।

7. रेड एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा

shloka

एक बार श्लोका एक डॉल की तरह लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने एक खूबसूरत रेड कलर का लहंगा पहना था, जिसके चारों ओर फूलों की कढ़ाई थी। उन्होंने इसे लाइट ब्लू कलर के कढ़ाई वाले रेशमी ब्लाउज, एक मैचिंग दुपट्टे और एक रेड जैकेट के साथ जोड़ा था। दुल्हन ने एक स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, चूड़ियां, स्मोकी आईज़, न्यूड लिप्स और पोनीटेल के साथ अपने लुक को निखारा था।

8. डायमंड ज्वेलरी के साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा

shloka

श्लोका मेहता ने गोल्डल कलर का एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहनकर वेडिंग फैशन के गोल्स सेट किए थे। इसमें ज़री और धागे का काम किया गया था। श्लोका ने इसे मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। अंबानी बहू ने डायमंड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, एमरॉल्ड कमरबंद और चूड़ियों के साथ अपना लुक पूरा किया था। डेवी मेकअप और खुले बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।

9. शीश पट्टी के साथ पर्पल कलर की ओम्ब्रे-शेड वाली साड़ी

shloka

राधिका मर्चेंट के 'अरंगेत्रम' (भरतनाट्यम) समारोह में श्लोका मेहता ने एक खूबसूरत पर्पल कलर की ओम्ब्रे-शेड वाली साड़ी पहनी थी, जिसमें एक ब्रॉड गोल्डन बॉर्डर और गोल्डन बूटी-प्रिंट थे। उन्होंने इसे एक स्टेटमेंट कढ़ाई वाले ब्लाउज, खूबसूरत इयररिंग्स और एक सुंदर शीश पट्टी के साथ जोड़ा था। श्लोका बहुत सुंदर लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने डेवी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक पूरा किया था।

10. फ्लोरल ज्वेलरी के साथ येलो एम्बेलिश्ड लहंगा

shloka

श्लोका मेहता का वॉर्डरोब होने वाली दुल्हनों के लिए बेस्ट गाइड का काम करता है। उदाहरण के लिए, एक बार उन्होंने येलो कलर का लहंगा पहना था, जिस पर फूलों की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। श्लोका ने अपने लुक को खूबसूरत फूलों वाला मांग टीका, स्मोकी आईज, पिंक लिप्स और ब्रेडेड हेयरस्टाइल से पूरा किया था।

11. डायमंड नेकलेस के साथ पेस्टल कलर की साड़ी

shloka

नई ब्राइड अपनी कॉकटेल पार्टी के लिए श्लोका मेहता की तरह एक खूबसूरत पेस्टल कलर की साड़ी चुन सकती हैं। उनके आउटफिट में पिंक, व्हाइट, ब्लू और ग्रीन कलर था और इसे कढ़ाई व सीक्विन से सजाया गया था। उन्होंने इसे मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज़, डायमंड चोकर और स्टड इयररिंग्स के साथ पेयर किया था। कोहल-रिमेड आईज, शाइनी लिप्स, ब्लश्ड चीक्स और खुले बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

12. डायमंड ज्वेलरी के साथ मल्टीकलर वाला लहंगा

shloka

एक बार श्लोका ने एक खूबसूरत मल्टीकलर लहंगे में सभी को हैरान कर दिया था, जिसमें कढ़ाई और मिरर वर्क हुआ था। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज़ और पेस्टल कलर के दुपट्टे के साथ जोड़ा था। श्लोका ने अपने लुक को लेयर्ड डायमंड नेकलेस, इयररिंग्स, मांग टीका और हाथफूल से स्टाइल किया था। स्मोकी आईज, पिंक लिप्स और स्लीक ओपन हेयर उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।

नीता अंबानी से श्लोका मेहता तक, अंबानी फैमिली की महिलाओं के बेहद महंगे वेडिंग लुक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें श्लोका के सभी ट्रेडिशनल आउटफिट्स बहुत पसंद हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.