Shloka Mehta ने पति Akash संग किए सिद्धिविनायक के दर्शन, Mukesh Ambani और Prithvi भी आए नजर

बिजनेसमैन आकाश अंबानी अपनी गर्भवती पत्नी श्लोका मेहता के साथ एक बार फिर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुकेश अंबानी और पृथ्वी भी मौजूद थे। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shloka Mehta ने पति Akash संग किए सिद्धिविनायक के दर्शन, Mukesh Ambani और Prithvi भी आए नजर

यंग बिजनेसमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) और उनकी प्रेग्नेंट वाइफ श्लोका मेहता एक बार फिर सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशर्वाद लेते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ उनके पिता मुकेश अंबानी और बेटे पृथ्वी अंबानी भी थे। अंबानी परिवार बेहद धार्मिक है और जमीन से जुड़े रहना पसंद करता है। अंबानी परिवार के सदस्य भगवान का आशीर्वाद लेकर ही अपने हर शुभ कार्य को शुरू करते हैं।

मुकेश अंबानी बेटे आकाश-बहू श्लोका व पोते पृथ्वी को लेकर गए सिद्धिविनायक मंदिर

21 मई 2023 को पैपराजी ने अंबानी परिवार को गणपति बप्पा के दिव्य दर्शन के बाद सिद्धिविनायक मंदिर परिसर से बाहर आते हुए देखा। सामने आए वीडियो में मुकेश अंबानी अपने दो साल के पोते पृथ्वी अंबानी को गोद में लिए हुए आगे बढ़ रहे थे।

mukesh ambani

ambani

वहीं, दूसरी तरफ मां बनने वाली श्लोका मेहता उनके पीछे थीं। पिंक कलर के फ्लोई कुर्ते में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। आकाश भी उनके साथ थे और कैजुअल शॉर्ट्स व कॉन्ट्रास्टिंग टी-शर्ट में स्मार्ट लग रहे थे।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब दिव्य दर्शन के लिए श्लोका ने पहना था सफेद कुर्ता

पिछले हफ्ते भी अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा से आशीर्वाद लिया था। तस्वीरों में श्लोका फ्लोरल कुर्ते में नजर आ रही थीं। वहीं आकाश, अपने बेटे पृथ्वी को गोद में लिए हुए नजर आए थे और मुकेश अंबानी उनके साथ हाथ जोड़कर खड़े दिखे थे। एक अन्य तस्वीर में मुकेश अंबानी को अपने प्यारे पोते पृथ्वी को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। उन्होंने मंदिर की दीवार को छूकर आशीर्वाद मांगा था।

mukesh ambani

नीता अंबानी-श्लोका मेहता से राधिका मर्चेंट तक: जानें मुकेश अंबानी की फैमिली ​है कितनी पढ़ी-लिखी

मुकेश अंबानी की फैमिली

बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हंसी-खुशी एक-दूसरे शादी की है। कपल को तीन बच्चों आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी का आशीर्वाद मिला। मुकेश और नीता की तरह उनके तीनों बच्चे भी अपनी परंपरा को मानने वाले व जमीन से जुड़े रहने के अपने स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

ambani

आकाश की शादी श्लोका मेहता से हुई है और उनके एक बेटे पृथ्वी अंबानी हैं। वहीं, बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधीं ईशा जुड़वा बच्चों की मां हैं। इसके अलावा, अनंत अंबानी भी जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं।

जब प्रेग्नेंट Shloka Mehta ने पहना 'Farfetch' का 38,434 रुपए का टॉप, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको प्रेग्नेंट श्लोका मेहता का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.