Shoaib Ibrahim और Dipika Kakar ने दी नए घर की अपडेट, ईद से पहले होना चाहते थे शिफ्ट

हाल ही में, टीवी कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने अपने नए घर के बारे में एक अपडेट साझा की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Shoaib Ibrahim और Dipika Kakar ने दी नए घर की अपडेट, ईद से पहले होना चाहते थे शिफ्ट

टीवी के पॉपुलर कपल शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाले हैं। इससे पहले, दोनों ईद की तैयारी में जुटे हुए हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने व्लॉग में बताया था कि वह अपने घर में एक बड़ा सा बेडरूम बना रहे हैं, जिसमें बेबी स्पेस भी होगा। अब उन्होंने इस पर अपडेट साझा किया है। 

टीवी शो 'अजूनी' में नजर आ रहे शोएब भले ही अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन अपने फैंस की खातिर व्लॉग बनाने के लिए वह अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त निकाल ही लेते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से फैंस को रूबरू कराते हैं। हाल ही में, अपने लेटेस्ट व्लॉग मे शोएब ने साझा किया कि ईद से पहले उनके माता-पिता का घर तैयार नहीं हो पाएगा। 

dipika-shoaib

शोएब और दीपिका ने नए घर की दी अपडेट

शोएब ने व्लॉग में कहा, “अम्मी का घर ईद से पहले तैयार नहीं होगा। वैसे अम्मी ने यह भी कहा था कि इस बार ईद यहीं मनाएं और ईद के बाद ही शिफ्ट हों, क्योंंकि ईद पर बहुत काम होता है, तो चीजें गड़बड़ हो जाएंगी। तो बेहतर है कि ईद यहीं मनाकर वहां शिफ्ट हो जाएंगे। मुझे भी ऐसा लगता है कि ईद से पहले शिफ्ट होने से काफी तनाव होगा, इसलिए अब हम सभी अपनी पुरानी जगह पर ईद मना सकते हैं और फिर शिफ्ट हो सकते हैं।'' पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

shoaib-dipika

जानकारी के मुताबिक, शोएब और दीपिका ने अपने बगल के फ्लैट का भी पजेशन ले लिया है, जिस पर काम चल रहा है। अपने बच्चे का स्वागत करने से पहले उन्होंने नर्सरी की एक झलक दी थी। दरअसल, दीपिका और शोएब बेबी के आने से पहले एक बड़ी जगह चाहते थे और चीजें उनके मन मुताबिक हुईं और उन्हें अगले दरवाजे का फ्लैट मिल गया। उनके नए बेडरूम की झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दीपिका और शोएब ने फैमिली के लिए की ईद की शॉपिंग

ईद की तैयारियों की बात करें, तो शोएब और दीपिका अपने परिवार के सभी सदस्यों व अपनी टीम के लिए खरीदारी करने गए थे। दीपिका ने अपने तीन आउटफिट भी दिखाए और फैंस से यह बताने के लिए कहा कि वे उन्हें बताएं कि कौन सी ड्रेस वह कब पहनें। Dipika Kakar ने ससुराल वालों संग की ईद की शॉपिंग, प्रिंटेड कुर्ते में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

dipika-shoaib

जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका और शोएब ने 22 फरवरी 2018 को इस्लामिक रीति-रिवाज से निकाह किया था। अब शादी के करीब 5 साल बाद कपल पैरेंट्स बनने के लिए तैयार है। 

वैसे, हम आशा करते हैं कि शोएब और दीपिका को उनका घर जल्द ही तैयार होकर मिल जाए। फिलहाल, आपको उनके घर की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.