श्रद्धा आर्या पति राहुल नागल को याद कर हुईं भावुक, शेयर किया यादों से भरा क्यूट वीडियो

'ज़ी टीवी' के फेमस शो 'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर अपना और अपने पति राहुल नागल का एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

श्रद्धा आर्या पति राहुल नागल को याद कर हुईं भावुक, शेयर किया यादों से भरा क्यूट वीडियो

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अक्सर अपने लुक्स और चुलबुले अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उन्होंने नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ साल 2021 में शादी की थी। इसके बाद से अक्सर उन्हें कपल गोल्स सेट करते हुए देखा जाता है। हाल ही में, श्रद्धा आर्या ने अपने पति को याद करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Shraddha Arya

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की 'सुहागरात' पर कैटरीना कैफ ने कही ऐसी बात, जिसे सुन करण जौहर भी हुए शर्म से लाल)

पहले तो ये जान लीजिए कि श्रद्धा आर्या ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल नागल संग 16 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। श्रद्धा के पति पेशे से नेवी ऑफिसर हैं। इन दिनों एक्ट्रेस के पति अपनी ड्यूटी पर हैं, जिस कारण श्रद्धा उनको काफी याद कर रही हैं। अपने पति को याद करते हुए श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। 

Shraddha Arya

(ये भी पढ़ें- उर्फी जावेद ने पहनी प्लास्टिक रैप ड्रेस, यूजर्स ने कहा- 'तुम्हारे लिए जहन्नुम का रास्ता खुला है')

अब आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो। दरअसल, श्रद्धा ने 5 सितंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकांउट से पति के संग एक रोमांटिक और क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में श्रद्धा और राहुल की बहुत सी तस्वीरें को जोड़ा गया है, जिनमें कपल रोमांटिक और क्यूट पोज देते नजर आ रहा है। इस वीडियो में दिग्गज सिंगर उदित नारायण का गाना 'ऐ अजनबी' जोड़ा गया है। इस रोमांटिक वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''एक नौसेना पत्नी का जीवन।'' इसके साथ उन्होंने एक सैड इमोजी भी लगाया है।  

 

Shraddha Arya

इस वीडियो को देखकर यह तो साफ है कि श्रद्धा अपने पति को बेहद मिस कर रही हैं। इससे पहले भी श्रद्धा ने अपने पति को याद करते हुए एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह फनी अंदाज में 'Pasoori' गाना गाते दिख रही थीं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, ''मुझे उनकी याद आती है। खासकर, जब मैंने उन्हें कई दिनों से नहीं देखा है। मुझे लगता है कि उन्हें मुझे ये माइक दिलाने का पछतावा है।''

 

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने अपने नए घर में पति विक्की संग की 'गौरी पूजा', शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)

फिलहाल, हमें तो यह वीडियो बेहद पसंद आया। आपको श्रद्धा आर्या द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.