एक्ट्रेस श्रिया सरन ने बेटी के नाम का किया खुलासा, बताया- 'लॉकडाउन में की थी बेबी प्लानिंग'

पॉपुलर एक्ट्रेस श्रिया सरन ने हाल ही में, दिए एक इंटरव्यू में अपनी बेटी को लेकर बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एक्ट्रेस श्रिया सरन ने बेटी के नाम का किया खुलासा, बताया- 'लॉकडाउन में की थी बेबी प्लानिंग'

हिंदी फिल्मों से लेकर तमिल-तेलुगू और मलयालम-कन्‍नड़ तक हर इंडस्ट्री अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्र‍िया सरन (Shriya Saran) मां बन चुकी हैं। उन्होंने 11 अक्टूबर 2021 को अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की थी। हाल ही में, श्र‍िया सरन ने अपनी प्रेग्नेंसी और बेबी को लेकर बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Shriya Saran

पहले तो ये जान लीजिए कि, श्र‍िया सरन 12 मार्च 2018 को अपने रूसी बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोस्चिव से शादी करके बार्सिलोना में शिफ्ट हो गई थीं। श्र‍िया सरन इस साल अगस्त में बार्सिलोना से वापस भारत आईं और अब वो फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। श्र‍िया के पति आंद्रेई कोस्चिव नेशनल लेवल के टेनिस खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक बड़े बिज़नसमैन भी हैं। पिछले साल 2020 में श्रिया ने एक बेटी को जन्म दिया था, लेकिन करीब 9 महीने तक उन्होंने इसकी भनक मीडिया को नहीं लगने दी। हाल ही में, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है।

अब आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस के इंटरव्यू में बारे में। दरअसल, 'ई-टाइम्स' के साथ हुई बातचीत में श्र‍िया सरन ने कहा कि, "मेरी बच्ची 9 महीने की है और मुझे नहीं लगता कि, मैं उसे और छुपा सकती थी। वह पहले से ही एक अच्छी तरह से यात्रा करने वाली बच्ची है, जो दुनिया भर के काफी हिस्सों में घूम आई है। मुझे बहुत खुशी है कि, यह ऐसी है, जैसे एक बच्चे ने मां को जन्म दिया है। राधा मेरी सबसे अच्छी दोस्त है।" इस दौरान, बात ही बात में श्रिया ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि, "हमने उसका नाम राधा रखा है। मेरे पति आंद्रेई को ये नाम पसंद है।"

Shriya Saran

(ये भी पढ़ें: गीता बसरा ने बेटे जोवान को पहली बार कराए गुरुद्वारे के दर्शन, शेयर किया क्यूट वीडियो)

श्रिया और उनके पति आंद्रेई कोस्चिव बार्सिलोना में रह रहे थे, जहां उन्होंने लॉकडाउन के महीने बिताए। इस पर बात करते हुए श्रिया ने कहा कि, "राधा का जन्म बार्सिलोना में हुआ था। इसके लिए हमने प्लान किया था। दुनिया अचानक रुक गई थी और हमें लगा कि, यह परिवार शुरू करने का सबसे अच्छा समय है।" 'नॉर्मल डिलीवरी या सिजेरियन?', इस सवाल पर श्रिया ने बताया, "यह एक सामान्य प्रसव था, यह सुचारू रूप से हुआ।"

Shriya Saran

डेढ़ महीने पहले मुंबई वापस आईं श्रिया को लगता है कि, यह कैमरे के सामने वापस आने का सही समय है। उन्होंने कहा कि, "वास्तव में, मैंने शरमन जोशी के साथ एक फिल्म 'ए म्यूजिकल स्कूल' पर काम शुरू किया है। फिर मेरे पास एक तेलुगु फिल्म 'गमनाम' है, जिसे हिंदी सहित कई भाषाओं में डब किया जाएगा। और एक बड़ी फिल्म एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' है। मैंने भी अब तक काफी वजन घटा लिया है और पूरी तरह फिट हूं।' श्रिया ने इंटरव्यू में आगे कहा, "मेरी सहायता करने के लिए मेरी मां यहां हैं, इसलिए शूटिंग के दौरान राधा की देखभाल करना मुश्किल नहीं होगा।" 'राधा के जाग जाने पर आधी रात को कौन उठता है?', इस सवाल पर श्रिया ने कहा, "आंद्रेई और मैं बारी-बारी से उठते हैं।" श्रिया ने यह भी बताया कि, 'अब आंद्रेई की भारत में अपना व्यवसाय शुरू करने की योजना है।' 

Shriya Saran

(ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर के कंधे पर सोते दिखे बेटे जैन, फैंस बोले- 'बेटा इतनी जल्दी बड़ा हो गया, अभी तो हुआ था')

फिलहाल, हम भी श्रिया और आंद्रेई की फैमिली के लिए बहुत खुश हैं। भगवान उन्हें और राधा को ढेर सारा आशीर्वाद दें। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.