Khushi Kapoor को डेट कर रहे हैं 'ब्राउन मुंडे' फेम सिंगर AP Dhillon? उनके लेटेस्ट ट्रैक से मिला हिंट

पॉपुलर सिंगर एपी ढिल्लों कथित तौर पर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर को डेट कर रहे हैं। उनका लेटेस्ट ट्रैक इस खबर को हवा देने का काम कर रहा है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Khushi Kapoor को डेट कर रहे हैं 'ब्राउन मुंडे' फेम सिंगर AP Dhillon? उनके लेटेस्ट ट्रैक से मिला हिंट

दिग्गज फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ में ऊंची उड़ान भर रही हैं। अपनी मां और बड़ी बहन जान्हवी कपूर के नक्शेकदम पर चलते हुए खुशी भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बता दें कि वह जोया अख्तर द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'द आर्चीज़ 'का हिस्सा हैं। इसके अलावा, लंबे समय से वह अपनी शानदार सुंदरता और यूनिक आउटफिट चॉइसेस के लिए काफी ध्यान आकर्षित कर रही हैं, जिसने उन्हें युवाओं की पसंदीदा बना दिया है। अब हमें उनके निजी जीवन से संबंधित कुछ जानकारी मिली है।

khushi kapoor

खुशी कपूर कथित तौर पर फेमस गायक एपी ढिल्लों को कर रही हैं डेट 

'इंस्टेंट बॉलीवुड' की हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि खुशी कपूर लोकप्रिय इंडो-कनाडाई सिंगर एपी ढिल्लों को सीक्रेट रूप से डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों को न तो एक साथ देखा गया है और न ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसके बारे में बात की है, लेकिन यह सिंगर का लेटेस्ट सॉन्ग है, जिसने उनके रिश्ते की अटकलों की आग में बहुत जरूरी ईंधन डाल दिया है।

Singer AP Dhillon Is Dating Khushi Kapoor

बता दें कि एपी ढिल्लों के लेटेस्ट ट्रैक 'ट्रू स्टोरीज' में खुशी कपूर का नाम शामिल है। गाने की एक लाइन में 'जदों हस्से तन लागे तू खुशी कपूर' है, जिसका अनुवाद है, 'जब आप हंसती हैं, तो आप खुशी कपूर की तरह दिखती हैं।' इसने फैंस को उनके संभावित रिश्ते के बारे में अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया है।

जब खुशी कपूर को अपनी बहन जान्हवी कपूर से मिली डेटिंग की सलाह 

अपने निजी जीवन में खुशी कपूर अपनी प्यारी बहन जान्हवी कपूर के साथ एक बेजोड़ बंधन साझा करती हैं। 'फिल्म कंपेनियन' के साथ एक साक्षात्कार में गौरवान्वित बड़ी बहन जान्हवी ने एक डेटिंग एडवाइज के बारे में बात की थी, जो वह खुशी कपूर को बॉलीवुड में शुरुआत करने से पहले देना चाहेंगी। उन्होंने खुलासा किया था कि खुशी को फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए किसी एक्टर के साथ डेटिंग करने से बचना चाहिए।

Singer AP Dhillon Is Dating Khushi Kapoor

जब जान्हवी कपूर ने खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म के बारे में की थी बात 

किसी भी अन्य बड़ी बहन की तरह जान्हवी कपूर भी तब से बहुत खुश हैं, जब से उनकी छोटी बहन खुशी कपूर की पहली फिल्म की घोषणा हुई है। वह खुश हैं कि उनकी बहन भी उनके जैसे ही प्रोफेशन में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन वह उनके प्रति बहुत पजेसिव भी हैं। जान्हवी ने 'इंडिया टुडे' के साथ एक पूर्व साक्षात्कार में खुशी के डेब्यू के बारे में उत्साह व्यक्त किया था। 

Singer AP Dhillon Is Dating Khushi Kapoor

उनके शब्दों में, ''मैं बहुत खुश और रोमांचित हूं। मैंने अपनी बहन को बहुत मेहनत करते देखा है और वह वास्तव में कड़ी मेहनत करती है और वह इस भूमिका के लिए ऑडिशन दे रही है। वह इसे बहुत दिल से चाहती थी, मैं उसके लिए बहुत खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि यह अच्छा होगा।''

'द आर्चीज़' से खुशी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू

खुशी कपूर, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज़' के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह कॉमिक का एक फिल्म रूपांतरण है, जो इसी नाम से जाना जाता है और इसे ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज़ किया जाना है।

khushi kapoor

यह फिल्म दो अन्य स्टार किड्स शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की भी पहली फिल्म है। खुशी अपने साथी स्टार-कास्ट के साथ हाल ही में 'नेटफ्लिक्स टुडुम 2023' इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था।

खुशी कपूर के खूबसूरत लहंगे: पिंक से लेकर येलो कलर तक के आउटफिट्स में स्टारकिड ने ढाया कहर...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, खुशी कपूर की एपी ढिल्लों के साथ डेटिंग की अफवाहों के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.