सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान संग फेक शादी पर दिया रिएक्शन, कहा- 'आप इतने बेवकूफ हो'

हाल ही में, सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की सलमान खान संग फेक शादी की एक फोटो वायरल हुई थी। अब इस वायरल तस्वीर पर एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान संग फेक शादी पर दिया रिएक्शन, कहा- 'आप इतने बेवकूफ हो'

बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान (Salman Khan) ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ साल 2010 में फिल्म 'दबंग' में काम किया था। ये सोनाक्षी की पहली फिल्म थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस को अलग पहचान मिली थी। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यही कारण था कि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

dabang

फेक फोटो पर फूटा सोनाक्षी का गुस्सा

इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले सलमान और सोनाक्षी की एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें भाईजान, सोनाक्षी को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे थे। जहां, सलमान सफेद शर्ट और बेज रंग की जैकेट में थे। वहीं, सोनाक्षी ट्रेडिशनल लाल साड़ी में सिंदूर लगाए दिख रही थीं, जिसके बाद ये तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। अफवाहों का बाजार इस खबर से गर्म हो गया था कि, सलमान और सोनाक्षी ने शादी कर ली है। अब खबर आ रही है कि, इस वायरल तस्वीर पर सोनाक्षी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

sona salman

(ये भी पढ़ें- रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए ऋतिक रोशन की फैमिली ने भेजा खाना, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो)

दरअसल, 'बॉलीवुड टशन' नाम के एक इंस्टा पेज से इनकी शादी की फेक फोटो शेयर की गई थी, जिस पर सोनाक्षी ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ''क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि, आपको असली और नकली तस्वीर के बीच अंतर नहीं दिखता।'' यहां देखिए एक्ट्रेस के कमेंट का स्क्रीनशॉट।

sona

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग सेलिब्रेट किया 100वां टेस्ट मैच सेलिब्रेशन, रोमांटिक होता दिखा कपल)

सोनाक्षी और सलमान की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसमें ये दावा किया गया था कि, दोनों ने दुबई में जाकर शादी की थी। वहीं, कुछ ने कहा था कि, ये शादी मुंबई में गुपचुप तरीके से हुई थी। हालांकि, एक्ट्रेस के जवाब के बाद ये तो साफ हो गया है कि, वायरल हो रही तस्वीर फेक है।

sonakshi

ये है वायरल फोटो की सच्चाई

दरअसल, सलमान और सोनाक्षी की वेडिंग फोटो वास्तव में साउथ स्टार आर्य और उनकी पत्नी सायशा की शादी की तस्वीर है, जिसे एडिट करके सोनाक्षी और सलमान को दर्शाया गया है। हालांकि, सलमान और सोनाक्षी अभी भी सिंगल हैं।

sonakhsi

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनाक्षी जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ हुमा कुरैशी भी होंगी। इसके अलावा, वो रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ भी एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

sonakshi

वहीं, सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी अहम रोल में होंगे। इसके अलावा वो 'किक 2' की भी शूटिंग शुरू कर चुके हैं।

salman khan

(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण बने पिता: पत्नी श्वेता ने दिया बेटी को जन्म, सिंगर ने बताया किस पर गई है लाडली)

वैसे, इस फेक फोटो पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।  

(PC- Bollywood Tashan)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.