सोनम कपूर के बेटे का नाम आया सामने! बेबी बॉय के कपड़े और कंबल पर दिखा 'अंकित'

हाल ही में, हमें नई मां व एक्ट्रेस सोनम कपूर के बेबी के कपड़े और उसके नाम के एक कंबल की झलक मिली है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर के बेटे का नाम आया सामने! बेबी बॉय के कपड़े और कंबल पर दिखा 'अंकित'

कपूर और आहूजा फैमिली इस समय अपने जीवन के सबसे खुशनुमा पल को एंजॉय कर रही है, क्योंकि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने बच्चे का स्वागत किया था। सोनम को 26 अगस्त 2022 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और उनके परिवार ने नए-नवेले माता-पिता का ग्रैंड वेलकम किया। इसके साथ ही, उन्होंने अपने लाडले को बुरी नजर से बचने के लिए पूजा भी करवाई।

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की बेटी मीशा के छठे बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियांः एम्बेलिश्ड ड्रेस में दिखीं क्यूट)

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने कुछ दिनों पहले, अपने इंस्टा हैंडल पर सोनम और आनंद के बच्चे की पहली झलक पोस्ट की थी। उन्होंने अस्पताल से तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। तस्वीरों में रिया अपने भांजे से पहली बार मुलाकात करते हुए भावुक हो गई थीं। तस्वीरों के साथ रिया ने लिखा था, ''रिया मासी ठीक नहीं हैं। मासूमियत बहुत ज्यादा है। ये पल अनरियल है। आई लव यू सोनम कपूर, सबसे बहादुर मां और सबसे प्यारे पिता आनंद आहूजा।''

rhea

rhea

हाल ही में, अपने इंस्टा हैंडल को स्क्रॉल करते हुए हमें सोनम के बच्चे के कपड़े और कंबल की झलक मिली। तस्वीरों में कुछ तौलिये, डायपर, पर्सनल कंबल (जो विशेष रूप से छोटे मंचकिन के लिए क्यूरेट किया गया था) जिस पर 'बेबी के आहूजा' लिखा हुआ था। यहां देखें तस्वीरें।

sonam baby cloth

sonam baby cloth

sonam baby cloth

sonam baby cloth

(ये भी पढ़ें- प्रतीक बब्बर एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी को कर रहे हैं डेट! इसलिए छिपा रहे हैं अपना रिश्ता)

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि 20 अगस्त 2022 को सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने एक पोस्टकार्ड के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की खुशखबरी की घोषणा की थी। नोट में नए-नवेले माता-पिता ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक सुंदर बच्चे का स्वागत किया है।

rhea

'वोग' मैगज़ीन के साथ एक साक्षात्कार में सोनम ने साझा किया था कि कैसे उसके पिता मंदिरों में जाते थे और उनके गर्भवती होने से बहुत पहले एक 'नाती' के लिए प्रार्थना करते थे। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि जब उन्होंने पिता अनिल कपूर को खुशखबरी दी थी तो वह भावुक हो गए थे। उनके शब्दों में, ''मुझे लगता है कि मेरे पिताजी डरे हुए हैं। वह खुद को नाना-नानी के रूप में नहीं देखते हैं। लंबे समय तक, उन्होंने खुद को माता-पिता के रूप में भी नहीं देखा था, लेकिन जब मैंने उनसे कहा कि मैं मां बनने वाली हूं, तो वह भावुक हो गए थे। इससे पहले कि मैं उन्हें खबर देती, मां और वह आसपास के कुछ मंदिरों में जा रहे थे। अब, पिताजी विशेष रूप से धार्मिक नहीं हैं, इसलिए जब मां ने मजाक में उनसे पूछा कि वह किस लिए प्रार्थना करने जा रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया था, 'नाती के लिए', इस पर वह चौंक गईं।''

anil and sonam

(ये भी पढ़ें- अमृता राव-आरजे अनमोल के बीच बेटे वीर के जन्म के बाद होने लगे थे मतभेद, एक्ट्रेस ने किया खुलासा)

फिलहाल, हम सोनम और आनंद के बच्चे की पहली झलक देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। तो आपको एक्ट्रेस के बेबी बॉय के कपड़े की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.