सोनम कपूर ने बेटे वायु के 6 मंथ बर्थडे पर वीडियो किया शेयर, आगे खिसकने की कोशिश करते दिखे लाडले

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेटे वायु के सिक्स मंथ बर्थडे पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर ने बेटे वायु के 6 मंथ बर्थडे पर वीडियो किया शेयर, आगे खिसकने की कोशिश करते दिखे लाडले

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) एक बिंदास एक्ट्रेस होने के साथ ही एक लविंग मॉम भी हैं, जो अपने बेटे वायु के जीवन के किसी भी पल को मिस नहीं करती हैं। उनके राजकुमार अब छह महीने के हो गए हैं और इस मौके पर प्यारी मां ने साझा किया कि कैसे उनका बच्चा खिसकने की कोशिश कर रहा है। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

sonam kapoor

सोनम कपूर ने बेटे वायु को विश किया सिक्स मंथ बर्थडे 

आज यानी 20 फरवरी 2023 को एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बेबी बॉय वायु के सिक्स मंथ बर्थडे पर उनकी कुछ झलकियां पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में नाइट ड्रेस पहने सोनम बेटे वायु के साथ खेलती नजर आ रही हैं। वहीं, वायु सफ़ेद कुर्ते में क्यूट लग रहे हैं, वह अपनी मां की गोद में बैठे हैं और अपने खिलौने को बड़े प्यार से देख रहे हैं।

sonam

सोनम ने बेटे की आगे खिसकने की कोशिश करते हुए दिखाई झलक

सोनम द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि कैसे उनका बेबी बॉय अपने दम पर पलटने और आगे खिसकने की कोशिश कर रहा हैं। सफेद कुर्ते और पायजामे में क्यूट लग रहे वायु अपने खिलौनों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। झलकियों के साथ सोनम ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, “मेरे वायु के 6 महीने। दुनिया की सबसे अच्छी नौकरी... मेरी सबसे बड़ी दुआ... लव यू माय डार्लिंग बॉय... तुम्हारे पापा और मैं इससे ज्यादा नहीं मांग सकते थे। #6महीने निकल गए।”

sonam

sonam

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वायु का कोकोमेलन-थीम वाला केक

वायु जब पांच महीने का हुए थे, तो सोनम ने उनके इस खास दिन को बड़े ही मनमोहक अंदाज में सेलिब्रेट किया था। उन्होंने तरबूज-थीम वाले केक की व्यवस्था की थी, जो तरबूज के एक टुकड़े के आकार में था। चोको चिप्स से सजाए गए केक में एक पीले रंग की स्कूल बस कैरिकेचर थी, जिसे गुब्बारों से सजाया गया था। इस क्यूट केक में कुछ रंगीन, खाने योग्य मार्शमैलो बॉल्स भी थे।

sonam

वायु की जंगल-थीम वाली नर्सरी

13 नवंबर 2022 को सोनम ने वायु की नर्सरी की झलकियां पोस्ट की थीं। नर्सरी को लकड़ी के फर्नीचर से सजाया गया था, जिससे कमरे में पर्याप्त मात्रा में नेचुरल लाइट आती है। सेंट्रल में हम वायु का पालना देख सकते थे। दायीं ओर एक लकड़ी की टेबल रखी थी। दीवारों पर हाथियों, पेड़ों और पक्षियों के साथ जंगल-थीम वाले वॉलपेपर में नर्सरी की गई थी।

Vayu Kapoor Ahuja Sonam Kapoor Anand Ahuja

Vayu Kapoor Ahuja Sonam Kapoor Anand Ahuja

बता दें कि 20 अगस्त 2022 को सोनम और आनंद ने अपने बच्चे का स्वागत किया था। 20 सितंबर 2022 को उनके एक महीने के होने पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने उसके साथ पहली तस्वीर साझा की थी। अनमोल फोटो में डिजाइनर अनामिका खन्ना के येलो कलर के आउटफिट में तीनों ट्विनिंग करते दिख रहे थे। तस्वीर को साझा करते हुए सोनम ने अपने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया था और साझा किया था कि उन्होंने उसका नाम 'वायु' रखा है। जब सोनम कपूर ने बताया ​पति आनंद आहूजा से क्यों की शादी? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Anand Ahuja Sonam Kapoor

फिलहाल, क्या सोनम का बेबी बॉय वायु क्यूट नहीं है? तो आप इस बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.