Sonam Kapoor ने बेटे Vayu के नाम का पेंडेंट किया फ्लॉन्ट, बेहद खुश दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को हाल ही में अपने बेटे वायु के नाम का पेंडेंट फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sonam Kapoor ने बेटे Vayu के नाम का पेंडेंट किया फ्लॉन्ट, बेहद खुश दिखीं एक्ट्रेस

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) एक प्यारी मां हैं और वह इसे साबित करने में कभी फेल नहीं होती हैं। खूबसूरत अभिनेत्री 'नीरजा', 'रांझणा', 'संजू' और कई अन्य फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस हैं। सोनम अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना सुनिश्चित करती हैं। साल 2018 में जब उन्होंने आनंद आहूजा से शादी की थी, तो उनके रिश्ते के बारे में किसी को पता नहीं था। जब से सोनम ने मदरहुड को अपनाया है, उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि उनके बेटे वायु की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल न हों।

सोनम कपूर आहूजा ने बेटे वायु का पेंडेंट किया फ्लॉन्ट

हाल ही में, पैपराजी ने सोनम को मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान उन्होंने मैचिंग कलर की जैकेट के साथ एक खूबसूरत फूलों वाली स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई थी। हालांकि, यह उनके बच्चे वायु के नाम का पेंडेंट था, जिसने सभी का ध्यान खींचा। सोनम ने सॉफ्ट मेकअप, पिंक लिप्स और चोटी में बंधे बालों से अपने लुक को निखारा था।

sonam kapoor

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब सोनम कपूर ने कबूल किया कि बेटे वायु की पूजा के दौरान उनकी पंडित जी से हो गई थी लड़ाई 

हाल ही में, सोनम कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक धार्मिक रिवाज की ओर इशारा करते हुए बताया था कि कैसे उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया था। क्लिप में सोनम ने खुलासा किया था कि पंडित जी के साथ उनकी बहस हुई थी, जिन्होंने उनसे कहा था कि वह अपने बेटे को पहली बाइट के रूप में शहद खिलाएं। एक्ट्रेस ने पंडित जी को साफ कर दिया था कि वह अपने बेटे को शहद नहीं बल्कि सेब की प्यूरी खिलाएंगी।

sonam

सोनम ने कहा था कि बच्चे के पालन-पोषण के बारे में उन्होंने जो किताब पढ़ी थी, उसमें बताया गया था कि एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद खिलाने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि शहद में क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम होता है, जो शिशु बोटुलिज़्म नामक एक दुर्लभ घातक बीमारी का कारण बन सकता है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

sonam

Sonam Kapoor ने सादगी से मनाया था बेटे Vayu का पहला बर्थडे, पूजा से लेकर लंच टेबल तक की दिखाई थी झलक। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप सोनम कपूर का पेंडेंट आपका कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.