Sonam Kapoor नवमी के मौके पर नए घर में हुईं शिफ्ट, महल जैसे आशियाने की दिखाई झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं, जिसकी उन्होंने कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Sonam Kapoor नवमी के मौके पर नए घर में हुईं शिफ्ट, महल जैसे आशियाने की दिखाई झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) पिछले काफी समय से लंदन और मुंबई के बीच यात्रा कर रही हैं। ऐसे में उन्हें काफी समय से मुंबई में एक अच्छे घर की तलाश थी, जो अब पूरी हो गई है। दरअसल, नवमी के अवसर पर सोनम अपने पति आनंद आहूजा और एक साल के बेटे वायु आहूजा के साथ मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने नए आलीशान घर की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि उनका आशियाना किसी महल से कम नहीं है। 

सोनम कपूर ने अपने नए घर की तस्वीरें कीं शेयर

23 अक्टूबर 2023 को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए घर से कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें हम एक्ट्रेस को गोल्डन कढ़ाई वाले एक ब्लश पिंक टोन वाले सूट में देख सकते हैं। उन्होंने अपने लुक को झुमकी और कड़े से स्टाइल किया था। हल्के मेकअप के साथ सॉफ्ट पिंक लिप्स और चोटी में बंधे बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

sonam kapoor

सोनम कपूर के पास हैं बेहद महंगे बैग्स-शूज और कपड़े, जिन्हें खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन, जानने के लिए यहां क्लिक करें

तस्वीरों में हमें सोनम के नए घर की एक झलक भी मिली, जब वह खिड़की के पास एक रेट्रो कुर्सी पर बैठी थीं। उनके नए घर की दीवारों पर प्राचीन भारतीय कारीगरी उकेरी गई थी। सोनम के नए घर में भारतीय महल जैसी झलक देखने को मिली। फोटोज के साथ सोनम ने लिखा, "हम इस सप्ताह अपने नए घर में शिफ्ट हो गए.. हमारे दिल खुशी और आशा से भर गए हैं। हम यहां नई यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।"

sonam kapoor

sonam kapoor

sonam kapoor

यहां देखें सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर की अनदेखी तस्वीरें, बेडरूम से किचन तक सबकुछ है खास

जब सोनम ने वायु की पूजा के दौरान पंडित जी से हुई बहस की बात को किया स्वीकार

हाल ही में, सोनम कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक धार्मिक रिवाज पर बात करते हुए बताया था कि कैसे उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया था। क्लिप में सोनम ने खुलासा किया था कि पंडित जी के साथ उनकी बहस हुई थी, जिन्होंने उनसे कहा था कि वह अपने बेटे को पहली रोटी के रूप में शहद खिलाएं। एक्ट्रेस ने पंडित जी से साफ मना कर दिया था कि वह अपने बेटे को शहद नहीं बल्कि सेब की प्यूरी खिलाएंगी।

sonam kapoor

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

सोनम ने कहा था कि बच्चे के पालन-पोषण के बारे में उन्होंने जो किताब पढ़ी थी, उसमें बताया गया था कि एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद खिलाने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, शहद में क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम होता है, जो शिशुओं में होने वाली बोटुलिज़्म नामक एक दुर्लभ घातक बीमारी का कारण बन सकता है।

sonam kapoor

जब Sonam Kapoor ने बेटे Vayu को पहली बार गोद में लेने का बयां किया अनुभव, इसे बताया 'अमेजिंग मोमेंट', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको सोनम के नए घर की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.