पति आनंद ने सोनम कपूर को बताया 'सबसे खूबसूरत प्रेग्नेंट महिला', एक्ट्रेस ने बेबीमून की दिखाई झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेस्ट बेबीमून के लिए अपने पति आनंद आहूजा को धन्यवाद किया है, जिस पर उनके पति ने उन्हें सबसे खूबसूरत प्रेग्नेंट महिला बताया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पति आनंद ने सोनम कपूर को बताया 'सबसे खूबसूरत प्रेग्नेंट महिला', एक्ट्रेस ने बेबीमून की दिखाई झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) पति आनंद आहूजा के साथ अपना 'बेबीमून' मना रही हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी का भरपूर आनंद ले रही हैं, जो उनके बेबीमून वेकेशन की तस्वीरों व वीडियोज से साफ पता चल रहा है। हाल ही में, एक बार फिर सोनम ने अपने सुंदर वेकेशन से एक झलक शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Sonam Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर 8 मई 2018 को अपने सपनों के राजकुमार आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। 22 मार्च 2022 को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने जीवन के नए चरण की घोषणा की थी। उन्होंने ब्लैक कलर की मोनोकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने पति आनंद के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।

(ये भी पढ़ें- क्या एमी जैक्सन ने ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक के साथ अपना रिश्ता किया ऑफिशियल, देखें तस्वीर)

Sonam Kapoor

अब एक्ट्रेस अपना बेबीमून वेकेशन मना रही हैं और बीते दिन यानी 4 जून 2022 को उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई वीडियोज शेयर किए, जिसमें कपल को धूप सेंकते हुए, रेस्तरां में खाना एंजॉय करते हुए देखा गया। एक वीडियो के ऊपर सोनम ने कैप्शन में लिखा, “लव यू @Anandahuja सर्वश्रेष्ठ बेबीमून के आयोजन के लिए धन्यवाद”। इस पर आनंद ने भी अपनी लेडीलव के पोस्ट को रीशेयर करते हुए कहा, “@sonamkapoor इतनी खूबसूरत गर्भवती होने के लिए! अंतिम खिंचाव अब!”

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor Video

Sonam Kapoor

इससे पहले, एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ पूल डे एंजॉय करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की थीं। पूल डे की इन तस्वीरों में सोनम की खुशी देखते ही नज़र आ रही थी। तस्वीर में वो मैटरनिटी आउटफिट में बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थीं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'पूल के लिए तैयार'।

Sonam Kapoor

उन्होंने एक अन्य खूबसूरत सेल्फी भी शेयर की थी। इस फोटो में देखा जा सकता है कि, सोनम ब्लैक आउटफिट में पूल के पास लेटी हुई हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने गले में गोल्ड चेन पहनी हुई थी। नो मेकअप वाली इस तस्वीर में सोनम का प्रेग्नेंसी ग्लो और खुशी साफ देखी जा सकती है।

Sonam Kapoor

(ये भी पढ़ें- 'ये झुकी झुकी सी नजर' फेम कृष पाठक ने सिंगल मदर की परवरिश पर कहा- 'इससे मैं सख्त बन गया')

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, सोनम अपना बेबीमून खूब एंजॉय कर रही हैं। वैसे, आपको उनके बेबीमून की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.