प्रेग्नेंट सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरें आईं सामने, पिंक ड्रेस में लग रहीं बेहद सुंदर

हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बेबी शॉवर को एंजॉय किया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रेग्नेंट सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरें आईं सामने, पिंक ड्रेस में लग रहीं बेहद सुंदर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ एक बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। जब से उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, तब से वह अपने हर एक पल का लुत्फ उठा रही हैं और इसकी झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में, उनका बेबी शॉवर आयोजित किया गया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Sonam Kapoor with hubby Anand Ahuja

पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंधी थीं। मार्च 2022 में सोनम कपूर ने अपने पति आनंद के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं। फोटोज में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।”

Sonam Kapoor with hubby Anand Ahuja

Sonam Kapoor with hubby Anand Ahuja

15 जून 2022 को सोनम कपूर के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया गया। एक्ट्रेस ने लंदन में अपने पति आनंद, बहन रिया कपूर, बहनोई करण बूलानी और विदेश में रहने वाले कुछ दोस्तों के साथ अपना बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया। तस्वीरों में हमें आश्चर्यजनक सजावट की एक झलक मिली, जिसमें फूल, कस्टमाइज्ड नैपकिन, क्यूट प्लेट्स और बेबी बिब्स शामिल थे। यही नहीं, फोटोज में स्वादिष्ट खानों की भी झलक देखी जा सकती है।

Sonam Kapoor baby Shower

Sonam Kapoor baby Shower

Sonam Kapoor baby Shower

Sonam Kapoor baby Shower

Sonam Kapoor baby Shower

Sonam Kapoor baby Shower

Sonam Kapoor baby Shower

Sonam Kapoor baby Shower

बेबी शॉवर पार्टी से हमें सोनम कपूर की भी एक तस्वीर मिली है, जिसमें वह अपने दोस्त के साथ पोज दे रही हैं। पिंक कलर के गाउन में सोनम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ रेड लिप्स में खुद को निखारा था। अपने ओवरऑल लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Sonam Kapoor baby Shower

(ये भी पढ़ें- सिंगर बी प्राक के नवजात बच्चे का हुआ निधन, दिल तोड़ने वाले भावुक नोट में कहा- 'हम बिखर गए हैं')

11 जून 2022 को रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। हालांकि, प्रेग्नेंट सोनम के साथ उनकी एक तस्वीर थी, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया था। फोटो में सोनम को एक काले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा, एक काले ब्लेज़र और काली पैंट में अपने बेबी बंप को दिखाते हुए देखा जा सकता था।

Sonam Kapoor with sister Rhea Kapoor

(ये भी पढ़ें- 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की केमिस्ट्री देख दीवाने हुए फैंस, बरसा रहे प्यार)

फिलहाल, हमें तो सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरें बेहद पसंद आईं। वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.