Sonam Kapoor की शादी का लहंगा-चोली 'NMACC' में किया गया प्रदर्शित, जानें कीमत और खासियत

एक्ट्रेस सोनम कपूर का वेडिंग लहंगा 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में प्रदर्शित किया गया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sonam Kapoor की शादी का लहंगा-चोली 'NMACC' में किया गया प्रदर्शित, जानें कीमत और खासियत

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की गिनती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। उनके फैशन सेंस को दुनिया भर में लाखों लोग पसंद करते हैं। शानदार आउटफिट और एक्सेसरीज से लेकर अन्य सभी स्टाइलिंग एलिमेंट्स तक, सोनम का वॉर्डरोब कलेक्शन कई लोगों के लिए एक सपना है। उनके वेडिंग लहंगे ने भी फैशन हिस्ट्री में अपनी जगह बनाने का मौका नहीं छोड़ा। इसका सबूत 'NMACC' में उनके आउटफिट की प्रदर्शनी से मिलता है।

'NMACC' में सोनम कपूर के वेडिंग लहंगे की लगी प्रदर्शनी

अंबानी परिवार ने 31 मार्च 2023 को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत का पहला मल्टी-आर्ट सेंटर 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' लॉन्च किया, जो 'Jio वर्ल्ड सेंटर' के भीतर स्थित है। मल्टी-आर्ट सेंटर दुनिया भर में भारतीय प्रतिभाओं को दिखाने के लिए है।

ambani

इसमें विजुअल आर्ट के लिए समर्पित कई स्थान हैं, जिनमें 'द स्टूडियो थियेटर', 'द ग्रैंड थिएटर' और 'द क्यूब' शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं का उचित प्रदर्शन होगा। 2 अप्रैल 2023 को सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी वेडिंग ड्रेस की एक झलक साझा की, जिसे 'NMACC' में प्रदर्शित किया गया है। 

अनुराधा वकील के ड्रीमी लहंगा-चोली में सोनम कपूर का वेडिंग लुक

सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को अपने जीवन के प्यार आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। अपनी शादी के लिए सोनम ने फेमस डिजाइनर अनुराधा वकील के कलेक्शन से लाल रंग का लहंगा पहना था। सोनम की वेडिंग ड्रेस वास्तव में विरासत का खजाना बनने के योग्य थी और इसे पूरा करने में लगभग छह महीने लग गए थे।

sonam kapoor

उनके लहंगा-चोली का हाथ से बुना हुआ कपड़ा विशेष सोने और रेशम के धागे का उपयोग करके मध्य प्रदेश के महेश्वर में बनाया गया था। इस पर असली सोने और चांदी के धागों से कलाबट्टू तकनीक का उपयोग करके कढ़ाई की गई थी। यह कमल के फूलों की प्रिंट वाले एक सुंदर पारंपरिक घूंघट के साथ कंप्लीट किया था। आउटफिट की कीमत लगभग 70-90 लाख रुपए है।

sonam kapoor

सोनम कपूर ने अपनी लहंगा-चोली को राजपूताना ज्वेलरी के साथ टीमअप किया था। उनके एक्सेसरीज में गुट्टापुसालू नेकपीस के साथ लेयर्ड एड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मल्टी-स्ट्रैंडेड माथा पट्टी शामिल थी। इसके अलावा, उन्होंने हीरे के कड़े, विशाल कलीरे और चूड़ा चुना था।

sonam kapoor

ईशा अंबानी के रिसेप्शन का आइकॉनिक Valentino लहंगे की 'NMACC' में लगी है प्रदर्शनी। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, सोनम की शादी के जोड़े के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.