सोनम कपूर 12 लाख रुपए का बैग लिए एयरपोर्ट पर आईं नजर, यूनिक ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी हर पब्लिक अपीयरेंस के साथ फैशन गोल सेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी बेहद महंगी हैंडबैग से हमारा ध्यान खींचा है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर 12 लाख रुपए का बैग लिए एयरपोर्ट पर आईं नजर, यूनिक ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पति आनंद आहूजा की लविंग वाइफ और अपने 3 महीने के बच्चे वायु की प्यारी मां हैं। 20 अगस्त 2022 को अपने राजकुमार के जन्म के बाद से प्यार में पागल कपल की लाइफ पूरी तरह से बदल गई है। दोनों अपने इस खुशनुमा फेज को एंजॉय कर रहे हैं।

sonam kapoor

हालांकि, सोनम और आनंद एक-दूसरे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। मसलन 23 नवंबर 2022 को सोनम और आनंद को दिल्ली में एक स्टोर लॉन्च इवेंट में साथ देखा गया। उन्होंने वहां पर अपने रोमांटिक पलों से लाखों दिलों को झकझोर दिया था। इसके अलावा, प्यारी मां को लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। उन्होंने एक बार फिर से फैशन गोल सेट किए।

sonam

दरअसल, 24 नवंबर 2022 को सोनम कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह ब्लैक पैंट और लंबे बेज कलर के कोट के साथ एक ब्लैक हुडी पहने हुए दिखाई दे रही थीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कैप, ब्लैक सनग्लासेस और व्हाइट स्नीकर्स को चुना था। हालांकि, यह उनका हैंडबैग था, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया।

sonam kapoor

sonam kapoor

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सोनम को बेज और ब्लैक कलर का दो रंगों वाला कैनवस ट्रैवल बैग लिए देखा गया। यह लेदर से बना था और ऐसा लगता है कि इसमें भारी मात्रा में चीजें आ सकती हैं। कुछ रिसर्च करने के बाद हमने पाया कि सोनम का बैग 'Hermes' ब्रांड का है। बैग की कीमत 14,700 अमेरिकी डॉलर यानी 12,00,438 रुपए है।

sonam kapoor

इससे पहले, दिल्ली में स्टोर लॉन्चिंग इवेंट से ही सोनम और आनंद का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस के पति आनंद मीडिया के सामने अपनी पत्नी के जूते ठीक करते दिखे थे। इसने वहां मौजूद सभी लोगों का ​दिल जीत लिया था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

sonam anand

फिलहाल, हमें तो सानम कपूर का बैग काफी पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.