सोनम कपूर ने शेयर की नो-मेकअप सेल्फी, 8,000 रुपए के स्वेटर में आईं नजर

नई मां बनीं सोनम कपूर ने फैंस के साथ नो-मेकअप सेल्फी शेयर की है। इसमें वह 8,000 रुपए से ज्यादा की कीमत वाला स्वेटर पहने नजर आ रही हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर ने शेयर की नो-मेकअप सेल्फी, 8,000 रुपए के स्वेटर में आईं नजर

इस बात से कोई इनकार नहीं किया जा सकता है कि एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) टिनसेल टाउन की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में, अपने एयरपोर्ट लुक्स के लिए सुर्खियां बटोरने वाली नई मॉम ने अब अपने इंस्टा हैंडल से अपनी एक नई फोटो शेयर की है। इसमें उनके स्वेटर ने हमारा ध्यान खींचा है। आइए आपको दिखाते हैं।

(Sonam Kapoor)

दरअसल, 30 नवंबर 2022 को सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी से अपनी एक नो-मेकअप फोटो शेयर की है। अपने बालों को खुला रखने के साथ अभिनेत्री को 'इंडिया' लिखे मल्टीकलर वाले स्वेटर को पहने देखा जा सकता है।

sonam kapoor

क्या आप इस स्वेटर को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी। सोनम का आरामदायक स्वेटर 'Bhaane' ब्रांड का है और आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 8,100 रुपए है।

sonam

इससे पहले, 24 नवंबर 2022 को सोनम कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह ब्लैक पैंट और लंबे बेज कलर के कोट के साथ एक ब्लैक हुडी पहने हुए दिखाई दे रही थीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कैप, ब्लैक सनग्लासेस और व्हाइट स्नीकर्स को चुना था। हालांकि, यह उनका हैंडबैग था, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया था। बैग की कीमत के बारे में जानने ​के लिए यहां क्लिक करें।

sonam kapoor

सोनम और उनके पति आनंद आहूजा को इस साल की शुरुआत में एक बच्चे का आशीर्वाद मिला था। बेटे के जन्म के एक महीने बाद अभिनेत्री ने अपने लाडले के नाम का खुलासा करने के लिए एक फैमिली फोटो साझा की थी। इसके साथ ही सोनम और आनंद ने अपने बच्चे के नाम 'वायु' की घोषणा की थी। सोनम ने नाम के पीछे के अर्थ को शेयर करते हुए एक लंबा कैप्शन लिखा था। इसके एक हिस्से में लिखा था, “हिंदू शास्त्रों में वायु पंचतत्वों में से एक है। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं।''

SONAM KAPOOR WITH SON

फिल्मों की बात करें, तो सोनम पिछले कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। वह अगली बार 'ब्लाइंड' फिल्म में दिखाई देंगी, जो इसी नाम से 2011 की कोरियाई फिल्म की रीमेक है। इसका निर्देशन शोम मखीजा ने किया है।

sonam kapoor

फिलहाल, आपको एक्ट्रेस का स्वेटर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.