सोनम कपूर ने 32.5 करोड़ रुपए में बेचा अपना 5,533 वर्ग फुट में फैला मुंबई वाला घर

एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा ने कथित तौर पर मुंबई में अपना लग्जरी अपार्टमेंट 32.5 करोड़ रुपए में बेच दिया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर ने 32.5 करोड़ रुपए में बेचा अपना 5,533 वर्ग फुट में फैला मुंबई वाला घर

लोकप्रिय अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बच्चे वायु को जन्म दिया था। तब से, वह अपने प्यारे पति और बिजनेमसैन आनंद आहूजा के साथ पैरेंटहुड जर्नी का आनंद ले रही हैं। पूरा कपूर खानदान बच्चे पर अपार प्यार बरसा रहा है और हर कोई उसके साथ खेलना चाहता है। हमने पहले भी अनिल कपूर और परिवार के अन्य सदस्यों की वायु के साथ खेलते हुए तस्वीरें देखी हैं। हालांकि, इस बार अभिनेत्री कथित तौर पर अपने मुंबई अपार्टमेंट को बेचने के बाद सुर्खियों में हैं, जो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास स्थित था।

sonam kapoor

सोनम कपूर ने 32.5 करोड़ में बेचा अपना मुंबई वाला अपार्टमेंट 

सोनम और आनंद ज्यादातर लंदन में रहते हैं, यही वजह है कि यह कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात है, लेकिन उन्हें अपने मुंबई के घर के लिए जो कीमत मिली, उसने कई लोगों की आंखें खोल दीं। अभिनेत्री ने मुंबई में अपना आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया है, जो 5,533 वर्ग फुट निर्मित क्षेत्र में फैला हुआ था। संपत्ति का स्थान भी मुंबई में सबसे अधिक कीमत वाले क्षेत्रों में से एक है। अगर शुरुआती रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो सोनम ने इस अपार्टमेंट को 2015 में लगभग 17 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था।

sonam

सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा का लंदन स्थित घर

खूबसूरत अभिनेत्री ज्यादातर अपने पति आनंद आहूजा और उनके बेटे वायु के साथ लंदन में रहती हैं। शानदार घर नॉटिंग हिल में स्थित है, जो एक महानगरीय और मल्टीकल्चरल होने के लिए फेमस है। इसे लंदन के सबसे अमीर इलाकों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसका इतिहास और विरासत पूरे देश में काफी फेमस है। सोनम और आनंद अक्सर अपने संबंधित इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लंदन के घर की लुभावनी तस्वीरें साझा करते हैं, और लग्जरी संपत्ति लोगों को प्रभावित करने में कभी फेल नहीं होती है।

sonam

जब सोनम कपूर ने लंदन में रहने के अपने अनुभव के बारे में की थी बात

एक बार 'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' के साथ एक साक्षात्कार में सोनम कपूर आहूजा ने लंदन में रहने के अपने अनुभव के बारे में बात की थी और बताया था कि वह कितनी जल्दी वहां के पड़ोसियों के साथ घुल-मिल गई थीं। उसी पर विचार करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि कैसे वह नॉटिंग हिल में एक साधारण जीवन जी रही थीं और उन्हें यह काफी रियल लगा। सोनम ने यह भी कहा कि उन्होंने अपना घर सजाने में भी काफी समय लगाया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह सभी की तरह ही बाजार जाती हैं।

Sonam Kapoor

सोनम कपूर की मदरहुड लाइफ

नई-नवेली मां सोनम कपूर आहूजा अपने मदरहुड फेज के हर पल का आनंद ले रही हैं और लगभग हर दिन इसके बारे में नई चीजें सीख रही हैं। अपने प्यारे बेटे वायु के साथ प्यारी तस्वीरें साझा करने से लेकर अपने डैडी के साथ छोटे बच्चे की कुछ अनमोल तस्वीरें साझा करने तक, अभिनेत्री समय-समय पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक अपने बेटे के चेहरे का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उसकी एक झलक भी उसके लाखों प्रशंसकों के जीवन को रोशन करने के लिए पर्याप्त है, जो वायु को करीब से देखने के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले, सोनम कपूर ने बेटे वायु संग पति आनंद आहूजा के वॉक की एक झलक शेयर की थी और उन्हें कहा था, 'मेरे 2 शेर' तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Sonam Kapoor

वर्क फ्रंट की बात करें, सोनम कपूर आहूजा अगली बार शोम मखीजा की फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी, जिसमें वह कथित तौर पर एक अंधे पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं। तो सोनम कपूर के घर बेचने के फैसले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.