Sonam Kapoor के दस महीने के बेटे Vayu सीख रहे हैं चलना, Anand Ahuja ने फोटो शेयर कर दी सीख

एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा व्यावहारिक माता-पिता हैं। वे जितना हो सके अपने बच्चे के साथ रहना सुनिश्चित करते हैं। हाल ही में, आनंद ने बेटे के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sonam Kapoor के दस महीने के बेटे Vayu सीख रहे हैं चलना, Anand Ahuja ने फोटो शेयर कर दी सीख

बॉलीवुड कपल सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा की दुनिया 20 अगस्त 2022 को उनके नन्हे मुंचकिन के आगमन के साथ बदल गई थी। स्टारकिड पूरे कपूर और आहूजा खानदान का सितारा हैं। जहां सोनम अपने बढ़ते 'खुशी के बंडल' के साथ जितना हो सके, उतना समय बिताने की कोशिश करती हैं, वहीं आनंद भी एक शानदार पिता हैं, जो हमेशा अपने मुंचकिन के लिए मौजूद रहते हैं। हाल ही में, आनंद ने अपने बेटे वायु के लिए एक महत्वपूर्ण सबक साझा किया।

आनंद आहूजा ने अपने दस महीने के बेटे वायु के साथ प्यारी तस्वीर की शेयर

18 जून 2023 को 'फादर्स-डे' के मौके पर आनंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की। फोटो में आनंद अपने बेटे को कमर से पकड़कर चलना सिखा रहे हैं। यह कैमरे में कैद एक मनमोहक पल था, जो एक पिता के असीम प्रेम को दर्शाता है। दस महीने का वायु सफेद शॉर्ट्स और नीले रंग की चेकदार शर्ट में प्यारे लग रहे थे। आनंद ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "आपको कभी हार नहीं माननी चाहिए और आपको कभी भी समझाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। #VayusParent।"

sonam kapoor

अस्पताल के कमरे से अपने बच्चे के साथ सोनम कपूर की अनदेखी तस्वीर

9 जून 2023 को सोनम कपूर के 38वें बर्थडे पर उनकी की चाची महीप कपूर ने वायु को जन्म देने के बाद अस्पताल के कमरे से सोनम की एक अनदेखी तस्वीर साझा की थी। फोटो में सोनम फ्लोरल काफ्तान पहने अस्पताल के बेड पर लेटी हुई थीं। उन्होंने अपने बेटे वायु को बहुत ही प्यारे ढंग से पकड़ रखा था।

sonam kapoor

सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने भी अपनी बेटी और अपने पोते की प्यारी झलकियां साझा की थीं। एक तस्वीर में सोनम अपने बच्चे को गोद में लेकर सोफे पर बैठी थीं और वे सुपर ऐडोरबल लग रहे थे। एक और तस्वीर सोनम के जन्मदिन की सुबह की थी, जिसमें उन्होंने अपना नाइटसूट पहन रखा था और सोफे पर अपने नन्हे मुंचकिन के साथ बैठी थीं।

sonam kapoor

सोनम कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें आनंद और उनके बेटे वायु की प्यारी तस्वीर बहुत पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.