इस दुल्हन ने पहनी मनीष मल्होत्रा कलेक्शन की​​ पारंपरिक कांजीवरम साड़ी, कमरबंद ने खींचा ध्यान

दुल्हन अंजना सुरेश ने अपनी शादी के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन की गई पारंपरिक 'कांजीवरम' साड़ी को चुना था। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

इस दुल्हन ने पहनी मनीष मल्होत्रा कलेक्शन की​​ पारंपरिक कांजीवरम साड़ी, कमरबंद ने खींचा ध्यान

शादी सिर्फ दो लोगों का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है। ये किसी भी लड़की के जीवन का सबसे खास पल होता है। लड़की के जीवन में शादी के बाद बहुत सारे बदलाव आते हैं, शादी के बाद वो सिर्फ एक बेटी नहीं, बल्कि एक पत्नी, भाभी और बहू बन जाती है। अपनी शादी को लेकर हर लड़की के कुछ सपने होते हैं, जिसे वो हकीकत में बदलना चाहती है। अपने वेडिंग आउटफिट से लेकर डेस्टिनेशन वेडिंग तक, दुल्हन बनने वाली हर लड़की के पास उसके उम्मीदों की लिस्ट पहले से तैयार होती है।

bride anjana

 हालांकि, आजकल दुल्हन बनने वाली हर लड़की अपने मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल, ज्वेलरी और आउटफिट के लिए डिजाइनर्स पर भरोसा करती है। मगर, आज भी कुछ दुल्हनें ऐसी होती हैं, जो अपनी परंपरा पर विश्वास करती हैं और चाहती हैं कि, उनके पारंपरिक वेशभूषा में बदलाव किए बिना उनके वेडिंग आउटफिट को डिजाइन किया जाए। 

bride

आपको साउथ इंडियन दुल्हन अंजना सुरेश के बारे में जरूर जानना चाहिए, जिन्होंने अपनी शादी के लिए बेहद खूबसूरत 'कांजीवरम' साड़ी को चुना था। इस साड़ी को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। अंजना चाहती थीं कि, वो अपनी शादी में अपने सांस्कृतिक विरासत को बदले बिना एक आधुनिक स्पर्श वाली 'कांजीवरम' साड़ी पहनें। इसलिए, उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ एक सुंदर विकल्प चुना। अंजना जानती थीं कि, मनीष मल्होत्रा अपने शानदार आउटफिट्स, डीटेलिंग वर्क और बेहतरीन शिल्प कौशल के लिए जाने जाते हैं। अपनी दुल्हन को मैच करने के लिए उनके दूल्हे ने भी मनीष मल्होत्रा ​​​​के कलेक्शन से ही अपना वेडिंग आउटफिट चुना था। 

bride anjana

(ये भी पढ़ें- कैटरीना ने अपनी ब्राइडल एंट्री की फोटोज कीं शेयर, बहनों के साथ राजकुमारी जैसी दिखीं एक्ट्रेस)

दुल्हन अंजना ने अपनी शादी में लाल रंग की 'कांजीवरम' साड़ी पहनी थी, जिस पर हरे रंग के मखमली बॉर्डर पर गोल्डन ज़री और रेशम के साथ कशीदाकारी कढ़ाई की गई थी। दुल्हन ने साड़ी को कशीदाकारी पैटर्न वाले गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर किया था। ब्लाउज के बार्डर को मोतियों से सजाया गया था। इसके अलावा, अंजना ने इस पारंपरिक साड़ी के साथ ओवर-द-टॉप ज्वेलरी पीस का विकल्प चुना था। उन्होंने डायमंड ज्वेलरी को महत्व दिया था, जिसमें लाल और हरे रंग के पत्थर वाला एक लेयर्ड नेकपीस, चोकर नेकलेस, बड़े डैंगलर्स, मांग टीका और चूड़ियां शामिल थीं।

bride anjana

इसके अलावा जिस चीज ने हमारा ध्यान सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह थी दुल्हन की खूबसूरत जड़ाव कमरबंद। इस बेल्ट ने दुल्हन के पूरे लुक को ही बदलकर रख दिया था। अगर दुल्हन की मेकअप की बात करें, तो अंजना ने इसे रीगल रखने का फैसला किया था। उन्होंने अपने मेकअप को हाई-डिफाइन्ड आईब्रोज, स्मोकी कोहल्ड आईज, कर्ल्ड अप लैशेज, ब्लश गाल और रेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। उन्होंने अपने बालों में आकर्षक ब्राइडल बन बनाया था और उसे गुलाब के फूलों वाले कार्नेशन्स से सजाया था। अपने कंप्लीट लुक में दुल्हन अंजना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

bride anjana

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना राजस्थानी लहंगा, जड़ी वाले ब्लाउज ने खींचा सबका ध्यान)

अंजना की तरह उनके दूल्हे ने भी मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया हुआ वेडिंग आउटफिट पहना था। दूल्हे ने आकर्षक आइवरी कलर का कुर्ता पहना था, जिस पर फूलों के पैटर्न में गोल्डन धागे से बेहद खूबसूरत काम किया गया था। उन्होंने इसे 'टसर सिल्क' टेक्सचर वाले धोती के साथ पेयर किया था, जिसके बॉर्डर पर कुर्ते से मिलती-जुलती कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा, दूल्हे ने एक दोशाला पहना था, जिसके बॉर्डर पर लाल रेशम के कपड़े से बना लेस लगा था। अपने कम्पलीट लुक में दूल्हा-दुल्हन बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रहे थे।

bride anjana

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहना रीगल पेस्टल गुलाबी रंग का लहंगा, फूलों के कलीरे ने खींचा ध्यान)

फिलहाल, हमें मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए पारंपरिक वेडिंग आउटफिट्स बेहद पसंद आए। वैसे, आपको कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.