जब Priyanka Chopra को Shah Rukh Khan ने सबके सामने किया था प्रपोज, मिला था चौंकाने वाला जवाब

एक्टर शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के किस्से अब तक सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार तो अभिनेता ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया था। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जब Priyanka Chopra को Shah Rukh Khan ने सबके सामने किया था प्रपोज, मिला था चौंकाने वाला जवाब

'रोमांस किंग' कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके साथ लगभग हर एक्ट्रेस काम करना चाहती हैं। इतने सालों के अपने अब तक के करियर में उन्होंने काजोल, माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी और जूही चावला जैसी कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है और हर एक्ट्रेस के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल थी। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ भी स्क्रीन-स्पेस शेयर किया, हालांकि उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनके अफेयर के भी खूब चर्चे थे, जिसकी वजह से शाहरुख का घर टूटने तक की नौबत आ गई थी।

जब शाहरुख ने प्रियंका को किया था प्रपोज

दरअसल, 'डॉन' से 'बिल्लू बार्बर' तक आते-आते शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें खूब उठने लगी थीं। एक बार तो शाहरुख ने प्रियंका को शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया था। दरअसल, यह बात है साल 2000 की, शाहरुख 'मिस इंडिया पेजेंट' की जूरी का हिस्सा बने थे। तब 17 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा दस फाइनलिस्ट्स में से एक थीं। जूरी मेंबर के तौर पर शाहरुख ने प्रियंका से एक सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा था कि वह एक विश्व-प्रसिद्ध क्रिकेटर, एक क्रिएटिव बिजनेसमैन या उनके जैसे एक साधारण एक्टर में से किससे शादी करना चाहेंगी।

srk

शाहरुख खान से शादी के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा का जवाब

शाहरुख के इस सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा था कि वह उन सभी में से भारतीय खिलाड़ी को चुनेंगी, क्योंकि उन्हें गर्व होगा और वह उस खुशी का हिस्सा बनना पसंद करेंगी, जो उनके पति अपनी मातृभूमि भारत के लिए जीतकर लाएंगे। 

priyanka

इसके अलावा, प्रियंका और शाहरुख का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जब एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका को शाहरुख ने नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था। दरअसल, एक इवेंट में शाहरुख खान ने इंग्लिश में 'मैरी मी मैरी मी' कहते हुए एक गाना गाया था, जिस पर प्रियंका हैरानी से उन्हें देखतीं और हंसती दिखी थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।  

जब शाहरुख खान ने एक्सेप्ट की थी प्रियंका चोपड़ा संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात

ऐसा कहा जाता है कि 'डॉन' सीरीज की शूटिंग के दौरान शाहरुख और प्रियंका के बीच नजदीकियां बढ़ीं। उन्हें नाइट क्लबों, पार्टियों और कार्यक्रमों में घूमते देखा गया था। हाल ही में, हमें शाहरुख खान का एक वीडियो मिला, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने कथित अफेयर के सवाल पर बात कर रहे थे। वीडियो में कैटरीना कैफ के साथ बैठे शाहरुख खान ने एक सवाल का जवाब दिया और कहा कि यह उनके लिए परेशान करने वाला है, क्योंकि जिस महिला ने उनके साथ काम किया है, उससे सवाल किया गया और उसे सम्मान नहीं दिया गया, जैसा वो करते हैं।  

priyanka-srk

उन्होंने कहा था, ''मेरे लिए सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि मेरे साथ काम कर चुकी एक महिला से पूछताछ की गई है, और कहीं न कहीं, उसे उस तरह का सम्मान नहीं दिया जा रहा है, जैसा मैं उसे या सभी महिलाओं का करता हूं। मुझे लगता है कि यह थोड़ा अपमानजनक है।''

शाहरुख ने अपने फैंस से भी माफी मांगी थी और साफ किया था कि वह इसलिए माफी मांग रहे हैं, क्योंकि वह उनकी दोस्त हैं। उन्होंने कहा था कि वह उनके दिल के सबसे करीब रही हैं। उन्होंने कहा था, ''मुझे इसका बेहद अफसोस है। सॉरी... यह सीधे तौर पर मेरे द्वारा किए गए किसी भी काम के लिए नहीं है, बल्कि इसलिए है क्योंकि वह मेरी दोस्त हैं। वह मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं, मेरे दिल के बहुत करीब हैं और हमेशा रहेंगी।''

srk-priyanka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक, शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की वजह से शाहरुख का घर टूटने तक की नौबत आ गई थी, जिसकी वजह से एक्टर के बेस्टी करण जौहर उनके बीच आए थे और गौरी को संभाला था। कहा तो यह भी जाता है कि करण की वजह से ही प्रियंका को बॉलीवुड से किनारे किया गया था, जिसके बाद वह हॉलीवुड में शिफ्ट हो गईं।

priyanka-srk

फिलहाल, प्रियंका को प्रपोज करने के शाहरुख के पुराने किस्से पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.