Sugandha Mishra ने महाराष्ट्रीयन गोद भराई की दिखाई झलक, ग्रीन साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

स्टैंडअप कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी गोद भराई सेरेमनी की कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sugandha Mishra ने महाराष्ट्रीयन गोद भराई की दिखाई झलक, ग्रीन साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन कपल सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले पहली बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। बता दें कि दोनों 28 अप्रैल 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे और 15 अक्टूबर 2023 को उन्होंने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की थी। हाल ही में, लविंग कपल ने मुंबई में अपने करीबी दोस्तों व परिवार के लिए एक बेबी शॉवर पार्टी की मेजबानी की और इसके कुछ मजेदार किस्सों का खुलासा भी किया।

सुगंधा मिश्रा की महाराष्ट्रीयन गोद भराई

दरअसल, सुगंधा मिश्रा ने 29 अक्टूबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर पति संकेत भोसले के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अपनी महाराष्ट्रीयन बेबी शॉवर पार्टी की कुछ झलकियां साझा कीं। तस्वीरों में कपल को ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी गोद भराई में 'बर्फी-पेड़ा', 'ओटी-भरन' और 'धनुष बाण' सहित सभी रस्मों को एंजॉय किया।

Sugandha Mishra

Sugandha Mishra

Sugandha Mishra

Sugandha Mishra

इवेंट में सुगंधा चौड़े ऑरेंज बॉर्डर वाली ग्रीन कलर की ट्रेडिशनल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को कस्टमाइज्ड फ्लोरल ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, संकेत ने अपनी पत्नी को पीच कलर के कुर्ता-पायजामा और ऑरेंज नेहरू जैकेट के साथ मैच किया था।

जब Sugandha Mishra ने अपने मैटरनिटी शूट की तस्वीरें ​कीं शेयर, मिडी ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सुगंधा की गोद भराई में हुए कई मजेदार गेम्स

इस बीच, 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में सुगंधा ने अपनी गोद भराई के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि इसमें डायपर बदलने की एक प्रतियोगिता हुई और उन्होंने वह कॉन्टेस्ट जीता। इसके अलावा, उन्होंने पति संकेत के साथ अपने होने वाले बच्चे के लिए एक गाना भी गाया। उनके शब्दों में, "मैंने डायपर बदलने की प्रतियोगिता जीती। संकेत और मैंने एक गाने पर प्रस्तुति भी दी, जो मेरे द्वारा लिखा हुआ था और हम दोनों ने इसे गाया। इसका टाइटल था 'नया मेहमान आने वाला है।'।"

Sugandha Mishra

Sugandha Mishra

Sugandha Mishra

कपल हाल ही में गोवा में अपना बेबी मून सेलिब्रेट करने गया था। वहां से लौटने के बाद सुगंधा और संकेत ने एक साक्षात्कार में माता-पिता बनने के बारे में अपने दिल की बात कही थी। होने वाली मां ने इसे अपने जीवन की सबसे अच्छी जर्नी कहा था।

वहीं, संकेत से पूछा गया था कि वह सुगंधा का ख्याल कैसे रखते हैं? इस पर उन्होंने कहा था, "मुझे ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सुगंधा खुद सभी सावधानियां बरतती हैं और डॉक्टरों द्वारा बताए गए 'क्या करें और क्या न करें' का अच्छे से पालन करती हैं। यहां तक कि मेरी सलाह का भी पालन करती हैं। हम वास्तव में भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं।"

Sugandha Mishra

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको सुगंधा और संकेत की महाराष्ट्रीयन गोद भराई समारोह की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.