इलाज के लिए अमेरिका पहुंचे सनी देओल, जानिए 'बॉर्डर' स्टार के साथ क्या हुआ?

बॉलीवुड अभिनेता और पॉलिटिशियन सनी देओल की तबीयत ठीक नहीं है। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

इलाज के लिए अमेरिका पहुंचे सनी देओल, जानिए 'बॉर्डर' स्टार के साथ क्या हुआ?

बॉलीवुड अभिनेता व सांसद सनी देओल को उनकी शानदार एक्टिंग और दमदार डॉयलाग्स के लिए जाना जाता है। उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। उन्होंने कई हिट और शानदार फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'गदर', 'घायल', 'जीत', 'बॉर्डर', 'बेताब', 'डर', 'दामिनी' और 'त्रिदेव' शामिल हैं।

sunny

सनी देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बेटे हैं। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र की शादी साल 1957 में हुई थी। दोनों के 4 बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल हैं। इसके बाद धर्मेंद्र ने साल 1979 में अपने से 13 साल छोटी एक्ट्रेस हेमा माल‍िनी से शादी की, जिनसे उन्हें दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हुईं।

suny

(ये भी पढ़ें- अली फजल के साथ शादी पर ऋचा चड्ढा बोलीं- 'जो लोग हमारे बाद मिले, वह भी शादीशुदा हो गए')

हाल ही में, खबर आई है कि, 65 साल के सनी देओल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा है। सनी के प्रवक्ता के मुताबिक, 'बॉर्डर' स्टार को कुछ हफ्ते पहले अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान पीठ में चोट लग गई थी।

sunny

उन्होंने ये भी बताया कि, सनी का एक हफ्ते तक मुंबई में इलाज चला। इसके बाद वह इलाज के लिए अमेरिका चले गए। अपनी चोट के कारण पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सांसद सनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में भी नहीं जा पाए।

sunny deol

सनी के प्रवक्ता ने कहा, "सनी देओल को कुछ हफ़्ते पहले एक शूटिंग के दौरान पीठ में चोट लग गई थी, पहले मुंबई में उनका पीठ का इलाज चल रहा था और फिर वह दो सप्ताह पहले अपने पीठ के इलाज के लिए यूएसए गए थे। इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव हुए और वह यहां नहीं थे। वहां उनका इलाज अभी खत्म नहीं हुआ है। वह ठीक होने के बाद भारत लौट आएंगे।"

sunny

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सनी देओल आर बाल्की की फिल्म 'चुप' में पूजा भट्ट और दुलारे सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। उनके पास 'गदर 2' और 'अपने 2' भी हैं। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

sunny

(ये भी पढ़ें- कृति सेनन को उनके 'शहजादे' कार्तिक आर्यन ने किया बर्थडे विश, शेयर की क्यूट तस्वीर)

फिलहाल, हम सनी देओल के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.