सनी लियोनी (Sunny Leone) बी-टाउन की पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका अतीत भले ही एक एडल्ट एक्ट्रेस के तौर पर रहा है, लेकिन वर्तमान समय में वो बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। वो अपने बच्चों के प्रति कितनी समर्पित हैं, ये उनके इंस्टा पोस्ट्स पर बखूबी देखने मिलता है। हाल ही में, एक्ट्रेस का अपने बच्चों और पति के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद लोग उनके बच्चों की खूब तारीफ कर रहे हैं। आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, पंजाबी कुड़ी सनी लियोनी की परवरिश वास्तव में कनाडा में हुई है। ऐसे में वो एक विदेशी लड़की लगती हैं, लेकिन वास्तव में वो मन से भारतीय हैं। उन्होंने साल 2011 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर के साथ शादी रचाई थी। सनी और डेनियल तीन बच्चों के माता-पिता हैं। बेटी निशा को उन्होंने महाराष्ट्र से गोद लिया था, वहीं सनी जुड़वा बेटों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर की सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी 35 लाख की घड़ी पहनकर पहुंचीं दीवाली की शॉपिंग करने, बेटे वियान के साथ आईं नजर)
अब आपको एक्ट्रेस के बच्चों का वो वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, सनी लियोनी को 2 नवंबर 2021 को उनके पति डेनियल और तीनों बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का दिल जीता, वो चीज उनके छोटे-छोटे बच्चों का हाथ जोड़कर 'नमस्ते' और 'हैप्पी दिवाली' बोलना था। वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इस पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इससे पहले, सनी लियोनी को अपने बच्चों के साथ गणेश चतुर्थी मनाते देखा गया था। इस दौरान सनी लियोनी ने न केवल अपने ट्रेडिशनल आउटफिट से फैंस का दिल जीता था, बल्कि उनके बच्चों के ट्रेडिशनल लुक्स ने भी लोगों को अपना कायल बना दिया था। यहां देखें फोटोज।
(ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने अब्बू सैफ और मां अमृता के खराब रिश्ते पर की बात, किए हैरान करने वाले खुलासे)
एक्ट्रेस के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, सनी लियोनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत प्रोड्यूसर महेश भट्ट की फिल्म ‘जिस्म 2’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कुछ कुछ लोचा है’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’ जैसी फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार वेब सीरीज ‘बुलेट्स’ में नजर आई थीं। जल्द ही वो तमिल फिल्म ‘वीरमादेवी’ में दिखाई देंगी।
(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह से पूछा गया- 'हग पसंद है या किस?', एक्टर के जवाब ने साबित किया दीपिका क्यों हैं इतनी लकी)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, सनी लियोनी अपने बच्चों को भारतीय संस्कार सिखाकर एक अच्छी लाइफस्टाइल देने की कोशिश कर रही हैं। तो आपको उनका ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।