तैमूर अली खान बहन राहा कपूर से मिलने के लिए हैं एक्साइटेड, बेबी के जन्म के बाद दी थी ऐसी प्रतिक्रिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर को अपनी फैमिली से मिलाने के लिए कपूर परिवार एक सभा आयोजित करेगा। करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर इसे लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

तैमूर अली खान बहन राहा कपूर से मिलने के लिए हैं एक्साइटेड, बेबी के जन्म के बाद दी थी ऐसी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड की प्यारी और खूबसूरत जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) व रणबीर कपूर ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था। तब से, नन्ही मुंचकिन के रिश्तेदार नन्ही राजकुमारी को गोद में लेने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कपूर खानदान में राहा पहले से ही एक स्टार हैं और वह कपूर-भट्ट फैमिली में अपार खुशियां लेकर आई हैं।

alia bhatt

इससे पहले, राहा की बुआ करीना कपूर खान ने स्वीकार किया था कि वह छोटी राहा को अपनी बाहों में लेने के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं। हालांकि, सिर्फ बेबो ही नहीं उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान भी अपनी फुफेरी बहन इनाया नौमी खेमू के बाद अपने जीवन में आई एक छोटी बहन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने 'बॉलीवुडलाइफ' को बताया कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी के आने के बारे में पता चलने के बाद तैमूर अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पाए थे। सूत्र के शब्दों में, "जिस दिन राहा का जन्म हुआ, करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर से कहा कि अब वह एक और बहन के सबसे बड़े भाई हैं और उनकी छोटी बहन आज पैदा हुई है। इसके बाद तैमूर उसे देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं सके और उनके बाजू को जोर से पकड़ लिया।"

taimur

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अब तक रणबीर और आलिया के घर पर कोई भी मेहमान नहीं आया था और कपूर परिवार जल्द ही नवजात बच्ची से मिलने के लिए एक सभा आयोजित करेगा। सूत्र ने आगे बताया कि तैमूर अपनी नवजात बहन से इवेंट में मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जो तब होगा जब राहा एक महीने की हो जाएगी। सूत्र ने कहा, "तैमूर सभा को लेकर बहुत उत्साहित हैं और यह तब होगा, जब राहा 6 दिसंबर को एक महीने की हो जाएंगी। वह वास्तव में पूरे खानदान के लिए सबसे बड़ी खुशी हैं।"

alia

इससे पहले, 'बॉलीवुडलाइफ' की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आलिया भट्ट अपनी ननद करीना कपूर खान से प्रेरणा लेंगी और एक शांत और कूल मॉम बनने की कोशिश करेंगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि वह अपनी बेटी को बचाने की कितनी भी कोशिश कर लें, किसी दिन उसकी तस्वीर सामने आएगी, इसलिए आलिया समय के साथ आगे बढेंगी। हालांकि, वह छह महीने की होने तक अपनी बेटी की प्राइवेसी की रक्षा करने की कोशिश करेंगी और बाद में वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी राजकुमारी की तस्वीरें साझा करके अपने प्रशंसकों को खुश कर देंगी। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें ये खबर

alia

इस बीच, आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर को जन्म देने के एक महीने से भी कम समय में कुछ वजन कम करने में सफल रही हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस की अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी। 28 नवंबर 2022 को उन्होंने अपने मां होने के कर्तव्यों से कुछ समय निकाला और अपनी बहन शाहीन भट्ट के जन्मदिन के लिए पहुंचीं। वह नीले रंग की फ्लेयर्ड जींस के साथ एक काले रंग की इनर जोड़ी में बहुत सुंदर लग रही थीं और इसे एक काले श्रग के साथ स्टाइल किया था। आलिया को अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था, क्योंकि उन्होंने अपनी बच्ची के आने के बाद अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई थी और गर्भावस्था के बाद वजन घटाने से नेटिजंस एक्ट्रेस से काफी प्रभावित हुए थे। एक्ट्रेस की वो तस्वीरें देखने लिए यहां क्लिक करें।

alia

फिलहाल, हमें भी आलिया की बेटी राहा के फेस को देखने का इंतजार है।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.