Tanuj Virwani ने पत्नी Tanya संग पेरिस से शेयर कीं हनीमून की तस्वीरें, लिप-लॉक करता दिखा कपल

हाल ही में, एक्टर तनुज विरवानी ने अपने हनीमून की कुछ झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Tanuj Virwani ने पत्नी Tanya संग पेरिस से शेयर कीं हनीमून की तस्वीरें, लिप-लॉक करता दिखा कपल

जाने-माने एक्टर तनुज विरवानी (Tanuj Virwani) ने 25 दिसंबर 2023 को अपनी मंगेतर तान्या जैकब संग शादी रचाई थी। अब, करीब एक सप्ताह बाद कपल अपने हनीमून के लिए पेरिस पहुंच चुका है, जहां से उन्होंने कुछ रोमांटिक झलकियां साझा की हैं। 

तनुज विरवानी ने पत्नी तान्या संग हनीमून से शेयर कीं प्यार भरी झलकियां

4 जनवरी 2023 को तनुज विरवानी ने अपनी इंस्टा स्टोरीज से पत्नी तान्या जैकब के साथ शानदार तस्वीरें शेयर कीं। कपल अपने हनीमून के लिए पेरिस गया है, जहां उन्हें जाने में करीब 16 घंटे लगे। अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए उन्होंने अपने रूम की एक झलक साझा की, जिसमें हम उनके सामान से भरे बैग्स देख सकते हैं। बाद में उन्होंने फैंस को वह शानदार जगह दिखाई, जहां दोनों कुछ समय के लिए रहे। इसके अलावा, उन्होंने लंच डेट की झलक भी साझा की।

tanuj virwani

tanuj virwani

झलकियों में तनुज एक ऑल-ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे, जबकि उनकी लेडीलव तान्या ने एक ट्रेंच कोट के साथ ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने बड़े हुप्स सहित मिनिमल मेकअप, ओपन ट्रेस और स्टेटमेंट एक्सेसरीज के साथ अपना लुक पूरा किया था। हालांकि, यह एक अन्य फोटो थी, जिसने फैंस को खुश कर दिया। दरअसल, फोटो में न्यूलीमैरिड कपल को लिप-लॉक किस करते हुए देखा गया। तनुज ने लिखा, "डेजर्ट"।

tanuj virwani

tanuj virwani

tanuj virwani

तनुज विरवानी और तान्या जैकब की क्रिसमस वेडिंग

तान्या जैकब के साथ तनुज विरवानी की शादी 25 दिसंबर 2023 को क्रिसमस डे पर हुई थी। शादी के लिए तनुज और तान्या ने पिंक आउटफिट में ट्विनिंग की थी। अभिनेता ने चौड़ी बेल्ट और सफेद पैंट के साथ एक हैवी कशीदाकारी कुर्ता कैरी किया था। दूसरी ओर, तान्या एक एम्बेलिश्ड लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने एक मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा कैरी किया था।

उन्होंने सफेद कुंदन ज्वेलरी, मांग टीका, एक नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, रेड चूड़ा और पर्ल कलीरों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। इसके अलावा, सॉफ्ट ब्लश्ड चीक्स, न्यूड लिपस्टिक, कोहल-रिमेड आईज और एक बन हेयरडू ने उनके लुक में ओम्फ फैक्टर जोड़ दिया था। सभी फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

tanya jacob

तनुज और तान्या की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

तनुज विरवानी और तान्या जैकब की सगाई

इससे पहले, 17 नवंबर 2023 को तनुज ने शानदार सगाई की थी। इसके बाद, उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीरों के साथ अपनी इस खबर की घोषणा की थी। तस्वीरों में तान्या को अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। इस दिन के लिए तनुज ने पिंक चेकर्ड प्रिंट के साथ एक ब्लू टक्सीडो चुना था। दूसरी ओर, तान्या एक बेबी पिंक कलर के स्ट्रैपी इवनिंग गाउन में स्टनिंग लग रही थीं।

tanuj virwani

तनुज और तान्या की सगाई की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको तनुज और तान्या के हनीमून डायरी से ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.