तेजस्वी प्रकाश ने गोवा में BF करण संग मनाया 29वां जन्मदिन, किस करता दिखा कपल

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश 10 जून 2022 को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में वो अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर करण कुंद्रा के साथ अपने खास दिन को सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

तेजस्वी प्रकाश ने गोवा में BF करण संग मनाया 29वां जन्मदिन, किस करता दिखा कपल

टीवी जगत के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को अक्सर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते हुए देखा जाता है। 10 जून 2022 को तेजस्वी अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में करण ने एक बार फिर अपनी लेडीलव पर प्यार की बौछार की है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

teja

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में शुरू हुई थी। शो के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। तब से वो साथ हैं। कभी वो डेट पर साथ नजर आते हैं, तो कभी सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इनके फैंस इन्हें प्यार से 'तेजरन' बुलाते हैं। 

teja

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने मालदीव वेकेशन से शेयर की बेटी वामिका की झलक, किया प्यारा वादा)

तेजस्वी एक ऐड शूट के लिए इन दिनों गोवा में हैं, जहां करण के साथ उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी, करण की गोद में दिख रही हैं। इस दौरान, पैपराजी भी वहां पहुंच जाते हैं। ये सब देख कर तेजस्वी हैरान रह जाती हैं। वीडियो में हम देख सकते हैं कि, तेजस्वी के पैर में चप्पल नहीं है और वह अपनी क्रू से चप्पल मांगती दिख रही हैं। यहां देखें वो वीडियो।

इसके अलावा, तेजस्वी के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह करण के साथ केक कटिंग करती दिख रही हैं। सामने आई फोटोज में जहां तेजस्वी एक रेड एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में काफी क्यूट लग रही थीं। वहीं, करण व्हाइट टी-शर्ट, मैचिंग शर्ट और ब्लू जींस में हैंडसम लग रहे थे। यहां देखें वो फोटोज।

teja

teja

तेजस्वी का एक और वीडियो गोवा से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी को देखकर सवाल पूछती हैं कि, वह लोग यहां क्या कर रहे हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि, वह लोग एक्ट्रेस के जन्मदिन के लिए यहां आए हैं। ये सुनकर तेजस्वी खुश हो जाती हैं। इस वीडियो को भी उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- नयनतारा-विग्नेश शिवन के वरमाला और मंगलसूत्र मोमेंट की तस्वीरें आईं सामने, मस्ती करता दिखा कपल)

एक अन्य वीडियो में हम देख सकते हैं कि, तेजस्वी काले रंग की ब्रालेट और लेदर की पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन का केक करण के साथ काटा और उन्हें खिलाया भी। बाद में करण ने भी अपने जीवन के प्यार को केक खिलाया और उनके गालों पर किस भी किया। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

इससे पहले, लव बर्ड्स को 7 जून 2022 को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। ये दोनों गोवा के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान दोनों व्हाइट ड्रेस में ​ट्विनिंग करते दिखाई दिए थे। तेजस्वी ने सफेद रंग की रफल्ड स्लीव्स टॉप के साथ व्हाइट पैंट पहनी थी। वहीं, करण कुंद्रा सफेद रंग के कुर्ते और ग्रे पैंट पहने दखाई दिए थे।

फिलहाल, हम भी तेजस्वी को उनके 29वें जन्मदिन की बधाई देते हैं। वैसे, आपको इनके सेलिब्रेशन की झलिकयां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.